Thursday, 23 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
युवक की आत्महत्या : जगदलपुर में 19 साल के युवक ने घर में लगाई फांसी, मौत की वजह तलाश रही पुलिस बालोद में रफ्तार का कहर : कार हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, 5 घायल भीषण आग : साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू हादसा : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत धुपेनडीह में हंगामा : बिजली मीटर जांचने गए जूनियर इंजीनियर को फावड़ा लेकर दौड़ाया, सरकारी मीटर फोड़ा, केस दर्ज सड़क पर बिखरी जिंदगी : बल्दीडीह मोड़ पर भीषण हादसा, बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर युवक की आत्महत्या : जगदलपुर में 19 साल के युवक ने घर में लगाई फांसी, मौत की वजह तलाश रही पुलिस बालोद में रफ्तार का कहर : कार हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, 5 घायल भीषण आग : साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू हादसा : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत धुपेनडीह में हंगामा : बिजली मीटर जांचने गए जूनियर इंजीनियर को फावड़ा लेकर दौड़ाया, सरकारी मीटर फोड़ा, केस दर्ज सड़क पर बिखरी जिंदगी : बल्दीडीह मोड़ पर भीषण हादसा, बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर
W 𝕏 f
होम रायपुर घेराव : रायपुर में प्रदर्शन के दौरान झड़प, PSI और…
प्रदर्शन में पुलिसकर्मी घायल
प्रदर्शन में पुलिसकर्मी घायल
रायपुर

घेराव : रायपुर में प्रदर्शन के दौरान झड़प, PSI और महिला आरक्षक समेत 16 जवान घायल

रायपुर के राजीव भवन के बाहर प्रधानमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम के विरोध के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस के अनुसार प्रदर्शन के दौरान झड़प में 16 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें एक PSI और महिला आरक्षक भी शामिल हैं। मामले में कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 Jul 2026, 02:02 PM
रायपुर
राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम के विरोध के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के बाहर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
इस घटना में 16 पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक 22 जुलाई को भाजपा के प्रधानमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को देखते हुए राजीव भवन के बाहर सुरक्षा के लिए खम्हारडीह थाना, रक्षित केंद्र और अन्य थानों से पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय से नारेबाजी करते हुए बैरिकेडिंग की ओर बढ़ने लगे।

रोकने पर पुलिस से हुई विवाद

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी आगे बढ़ते रहे। आरोप है कि इस दौरान पुलिस बल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। स्थिति संभालने की कोशिश के बावजूद मामला बढ़ता चला गया। एफआईआर में पुलिस ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और एकजुट होकर कांच की बोतलें, पत्थर, लकड़ियां और जूते फेंके। इस दौरान पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। 

PSI और महिला आरक्षक समेत 16 जवान घायल

घटना में पीएसआई देवराज सिंह के सिर में चोट लगी, जबकि महिला आरक्षक सीमा बंजारे के हाथ में गंभीर चोट आई। इसके अलावा ड्यूटी पर तैनात कुल 16 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों की इस कार्रवाई से शासकीय कार्य प्रभावित हुआ और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई। मामले में खम्हारडीह थाना प्रभारी निरीक्षक भावेश कुमार गौतम की रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। इन कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर केस एफआईआर में सुनील कुकरेजा, विनोद तिवारी, सकलेन कामदार, आकाश तिवारी, अजीत कुकरेजा, हनी बग्गा, शांतनु झा, गावेश साहू, खुबी डहरिया, सागर दुल्हानी, अजीज भिंसरा, अमित तिवारी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया है।

BNS की धाराओं में दर्ज हुआ अपराध

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191, 121(1), 221 और 132 के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो फुटेज से होगी अन्य आरोपियों की पहचान पुलिस अब घटना स्थल के वीडियो फुटेज, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य लोग भी घटना में शामिल पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें