सतना जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। उचेहरा थाना क्षेत्र के बरुआ नदी के पुराने पुल से गुजर रही एक एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद करीब डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाली एंबुलेंस
क्रेन की मदद से एंबुलेंस को नदी से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में एंबुलेंस चालक सहित दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचेहरा भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।डिलीवरी केस लेने जा रही थी एंबुलेंस
ब्रेक फेल होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
पुराने पुल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बरुआ नदी के पुराने पुल पर हुए इस हादसे के बाद पुल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने पुल से लगातार वाहनों की आवाजाही होती है, ऐसे में यहां सुरक्षा इंतजाम और निगरानी व्यवस्था को बेहतर करने की जरूरत है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।