Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर हनी ट्रैप केस :  कारोबारी ने लगाया धमकी देकर पैसे…
हनी ट्रैप FIR मामला
हनी ट्रैप FIR मामला
रायपुर

हनी ट्रैप केस :  कारोबारी ने लगाया धमकी देकर पैसे वसूलने का आरोप, दो युवतियों पर FIR

रायपुर में एक कारोबारी ने दो युवतियों पर हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने और पैसे मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कारोबारी का आरोप है कि उन्हें झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर रकम की मांग की गई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Jul 2026, 12:41 PM · अपडेट: 21 Jul 2026, 04:49 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राजधानी रायपुर में एक कारोबारी को पर हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। कारोबारी ने दो युवतियों पर पैसे की मांग करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों युवतियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, अवैध उगाही और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

मई में हुई थी दोनों युवतियों से पहचान

शिकायतकर्ता जयंत चौधरी (38) रायपुर के शंकर नगर स्थित न्यू सेल्स टैक्स कॉलोनी के निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मई 2026 में उनकी मुलाकात गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में नित्या सिंह और पायल उर्फ आंचल तिवारी से हुई थी। जयंत के अनुसार, पहली मुलाकात के बाद दोनों युवतियां लगातार उनके संपर्क में रहने लगीं। बातचीत के दौरान उन्होंने नौकरी लगवाने और पार्लर शुरू कराने जैसी बातें कहीं।

मुलाकात के दौरान नशीला असर होने का आरोप

इसके बाद धीरे-धीरे अलग-अलग कारण बताकर उनसे पैसों की मांग की जाने लगी। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि 14 जून को दोनों युवतियों ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया था। मिलने के दौरान दोनों उनकी कार में बैठीं और सिगरेट पी। उनका आरोप है कि इसके कुछ समय बाद उन्हें असहज महसूस होने लगा और चक्कर आने लगे। इसी बीच दोनों युवतियां उनके घर पहुंचीं। वहां उन्होंने कारोबारी की फोटो और वीडियो बना लिए।

वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप

शिकायत में कारोबारी ने आरोप लगाया कि अगले दिन दोनों युवतियों ने उन्हें फोन कर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मामले को खत्म करने के नाम पर बड़ी रकम की मांग शुरू कर दी। कारोबारी का कहना है कि युवतियों ने पैसे नहीं देने पर उन्हें झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने और समाज में बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद वह डर गए और मामले को शांत करने की कोशिश करने लगे।

पीड़ित ने बताया कि बदनामी के डर से उन्होंने 25 जून को तरुण नगर हाट बाजार के पास दोनों युवतियों को 25 हजार रुपये नकद दिए थे। उन्हें उम्मीद थी कि इसके बाद मामला खत्म हो जाएगा। 

कार्यालय पहुंचकर पैसे मांगने का आरोप

लेकिन आरोप है कि पैसे देने के बाद भी युवतियों की मांग जारी रही। कारोबारी के मुताबिक, लगातार दबाव बनाया जाता रहा और बार-बार पैसों की मांग की जाती रही। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि 1 जुलाई को दोनों युवतियां उनके कार्यालय के बेसमेंट तक पहुंच गईं। वहां उन्होंने कार में रखे नकदी से भरे बैग तक पहुंचने की कोशिश की।

इसके बाद 10 जुलाई को दोनों फिर कार्यालय पहुंचीं। 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों के सामने हंगामा किया और दोबारा पैसे की मांग की। इस दौरान फिर से झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कारोबारी की शिकायत के आधार पर दोनों युवतियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें