Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News : भाठागांव स्टैंड में बस के भीतर  झुलता मिला कंडक्टर का मृत शरीर, आत्महत्या  की आशंका Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब का झांसा देकर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप, हत्या और फांसी के मामले की जांच जारी Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Raipur News : भाठागांव स्टैंड में बस के भीतर  झुलता मिला कंडक्टर का मृत शरीर, आत्महत्या  की आशंका Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब का झांसा देकर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप, हत्या और फांसी के मामले की जांच जारी Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
W 𝕏 f
होम › सक्ती › छात्र के साथ बेरहमी : कपड़े उतरवाकर मारपीट का आरो…
सक्ती छात्र मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार
सक्ती छात्र मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार
सक्ती

छात्र के साथ बेरहमी : कपड़े उतरवाकर मारपीट का आरोप, 3 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नाबालिग छात्र से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में तीन नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Jul 2026, 12:47 PM · अपडेट: 17 Oct 2026, 10:38 AM
सक्ती
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक नाबालिग छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। कुछ युवकों ने छात्र को जबरन अपने साथ ले जाकर उसके साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं। यह पूरा मामला अड़भार थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। वायरल वीडियो में कुछ युवक छात्र से किसी फोन नंबर को लेकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं, लेकिन विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था, इसकी जांच की जा रही है।

स्कूल जाते समय छात्र को जबरन ले गए युवक

जानकारी के अनुसार, आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाला नाबालिग छात्र शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। करीब 12 बजे स्कूल के पास पहुंचने के दौरान कुछ युवक बाइक से वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि चार बाइकों पर सवार करीब 8 से 9 युवकों ने छात्र को जबरन अपने साथ ले लिया। इसके बाद उसे शनि मंदिर के पीछे स्थित गौठान के पास ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। कपड़े उतरवाकर पीटने का आरोप परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने छात्र के कपड़े उतरवाए और उसके साथ लात-घूंसों व थप्पड़ों से मारपीट की। इस दौरान उसकी बाइक की चाबी और पैसे भी छीन लिए गए। 

पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा

मारपीट के बाद छात्र किसी तरह शाम करीब 4 बजे अपने घर पहुंचा। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बना लिया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद अड़भार थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 
गिरफ्तार आरोपियों में आनंद कुमार रात्रे (19), दिनेश रात्रे (24), सोम कुमार रात्रे उर्फ पालू (19) और तीन नाबालिग शामिल हैं। सभी आरोपी टेड़ही मोहल्ला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

पॉक्सो और आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2), 137(2), 191(2), आईटी एक्ट की धारा 67(B) और पॉक्सो एक्ट की धारा 14 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें