Monday, 19 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Tyre Factory Fire: उरला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, टार रिसाव की आशंका CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Raipur Tyre Factory Fire: उरला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, टार रिसाव की आशंका CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › उत्पीड़न का मामला : प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजन…
प्रोफेसर पर छात्रा के आरोप
प्रोफेसर पर छात्रा के आरोप
रायगढ़

उत्पीड़न का मामला : प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, छात्रा ने घर पहुंचकर की पिटाई

रायगढ़ के लैलूंगा स्थित शासकीय महाविद्यालय की एक छात्रा ने प्रोफेसर पर करीब डेढ़ साल से व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर अश्लील संदेश भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया है। विरोध के बावजूद हरकतें नहीं रुकने पर छात्रा अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के घर पहुंची, जहां मारपीट हुई। मामले की शिकायत लैलूंगा थाने में दर्ज कराई गई है और पुलिस जांच में जुटी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 Jul 2026, 03:13 PM · अपडेट: 14 Oct 2026, 05:47 PM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर पर छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि प्रोफेसर पिछले करीब डेढ़ वर्ष से उसे व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से आपत्तिजनक संदेश भेजकर परेशान कर रहा था। लगातार विरोध के बावजूद जब उसकी हरकतें नहीं रुकीं, तो छात्रा अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के घर पहुंच गई, जहां दोनों के बीच विवाद हो गया।
इस दौरान हुई मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला लैलूंगा क्षेत्र के कुंजारा स्थित शासकीय महाविद्यालय से जुड़ा बताया जा रहा है। छात्रा का आरोप है कि महाविद्यालय में पदस्थ प्रोफेसर रेमन भार्गव लंबे समय से उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेज रहे थे।

घर पहुंचकर किया विरोध

उसने कई बार इसका विरोध किया और ऐसी हरकतें बंद करने के लिए कहा, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। छात्रा ने यह भी दावा किया है कि प्रोफेसर अन्य छात्राओं के साथ भी इसी तरह का व्यवहार करते थे। हालांकि, इस संबंध में अन्य छात्राओं की ओर से आधिकारिक शिकायत की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। उत्पीड़न से परेशान होकर छात्रा अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के घर पहुंची। वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और छात्रा ने प्रोफेसर की पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में छात्रा प्रोफेसर को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है। 

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद छात्रा ने लैलूंगा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उसने अन्य छात्राओं से भी, यदि वे भी इसी तरह की किसी घटना की शिकार हुई हों, तो सामने आकर शिकायत करने की अपील की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें