Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम रायपुर हाईटेंशन लाइन बनी काल : सोलर पैनल का काम बना दो म…
सोलर पैनल लगाते हुए दो मजदूरों की मौत
सोलर पैनल लगाते हुए दो मजदूरों की मौत
रायपुर

हाईटेंशन लाइन बनी काल : सोलर पैनल का काम बना दो मजदूरों की मौत की वजह

रायपुर की प्रोफेसर कॉलोनी में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा मजदूर सुरक्षित बच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
04 Jul 2026, 03:05 PM
रायपुर
रायपुर की प्रोफेसर कॉलोनी में शनिवार को सोलर पैनल लगाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मकान की छत पर काम कर रहे दो मजदूर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ काम कर रहा तीसरा मजदूर सुरक्षित बच गया।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक मकान की छत पर तीन मजदूर सोलर पैनल लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान पैनल या उसे उठाने में इस्तेमाल किया जा रहा उपकरण पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। देखते ही देखते तेज करंट दौड़ गया और दो मजदूर उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।
हाईटेंशन लाइन

 पुलिस ने शुरू की जांच 

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने मृतकों की पहचान 25 वर्षीय प्रमोद चंद्राकर और 19 वर्षीय आशीष चंद्राकर के रूप में की है।घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
वहीं, हादसे के दौरान मौजूद तीसरे मजदूर और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हाईटेंशन लाइन के पास काम करते समय आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाए गए थे या नहीं। शुरुआती जांच में करंट लगने से हादसा होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच रिपोर्ट और संबंधित लोगों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें