Monday, 19 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Obscene Video Case: नहाते समय लड़कियों के वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, रायपुर में 2 युवक गिरफ्तार Jashpur News: सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, जशपुर में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र पोस्ट करने वाला शिक्षक गिरफ्तार Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Obscene Video Case: नहाते समय लड़कियों के वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, रायपुर में 2 युवक गिरफ्तार Jashpur News: सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, जशपुर में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र पोस्ट करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › हैवानियत : सूने भवन में नाबालिक से  किया 3 दिन तक…
सुने भवन में नाबालिक से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
सुने भवन में नाबालिक से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

हैवानियत : सूने भवन में नाबालिक से  किया 3 दिन तक दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार 

रायगढ़ के दरोगापारा रोड पर स्थित कांग्रेस के एक अधूरे और निर्माणाधीन भवन में 14 वर्षीय बेघर नाबालिग लड़की के साथ तीन दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। शनिवार को जब आरोपी ने तीसरी बार दरिंदगी की कोशिश की, तो पीड़िता के चिल्लाने पर स्थानीय लोग वहां पहुंचे। लोगों ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा, उसकी जमकर पिटाई की और उससे माफी मंगवाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Jul 2026, 04:01 PM · अपडेट: 05 Oct 2026, 10:39 PM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बेहद हैरान करने वाला और दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां महिला थाने के नजदीक स्थित कांग्रेस के एक अधूरे बने भवन में 14 साल की बेघर नाबालिग बच्ची के साथ तीन दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। शनिवार को जब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर शोर मचाया, तब जाकर इस वारदात का खुलासा हुआ। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 
यह पूरी घटना महिला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दरोगापारा रोड की है। यहां कांग्रेस का एक निर्माणाधीन भवन पिछले कई सालों से आधा-अधूरा और लावारिस हालत में खुला पड़ा हुआ है। इस भवन की सुरक्षा या घेराबंदी न होने के कारण अक्सर यहां कचरा बीनने वाले, भीख मांगने वाले और बेघर लोग रात गुजारने के लिए रुक जाते हैं। पीड़ित 14 वर्षीय किशोरी भी अपनी मां के साथ गुजारा करने के लिए भीख मांगती थी और अक्सर इसी सूने पड़े मकान में रहती थी। कभी-कभी जब उसकी मां जूटमिल इलाके में स्थित अपने घर जाती थी, तो बच्ची यहीं अन्य बेघर लोगों के साथ रुक जाया करती थी। 

डरा-धमकाकर तीन दिनों तक किया दुष्कर्म 

वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी लब्बू उर्फ विजय सारथी (उम्र 34 वर्ष) भी इसी दरोगापारा इलाके का रहने वाला है। उसकी पत्नी कचरा बीनने का काम करती है, जिस वजह से विजय का भी इस निर्माणाधीन इमारत में लगातार आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान उसने बच्ची की बेबसी का फायदा उठाने की योजना बनाई। गुरुवार को जब बच्ची को उसने वहां अकेला पाया, तो उसके साथ जबरदस्ती की और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। इस खौफ के साए में आरोपी ने अगले दिन शुक्रवार को भी बच्ची के साथ दोबारा दुष्कर्म किया। 

तीसरी बार कोशिश पर पीड़िता ने किया विरोध

शनिवार को जब आरोपी ने लगातार तीसरी बार बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की, तो इस बार पीड़िता डरी नहीं। उसने पूरी ताकत से आरोपी का विरोध किया और चिल्लाना शुरू कर दिया। घनी आबादी वाले इलाके में बच्ची की चीखें सुनकर आसपास के स्थानीय युवक तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे। अंदर का नजारा देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आरोपी विजय सारथी को मौके पर ही पकड़ लिया और लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। पकड़े जाने पर आरोपी अपनी करतूत छुपाने के लिए बहाने बनाने लगा और कहने लगा कि "मैंने सिर्फ किस किया है।" हालांकि, उग्र भीड़ ने उसे नहीं छोड़ा; पीड़िता से उसे चप्पलों से पिटवाया गया और पैर पकड़कर माफी मंगवाई गई। 

महिला थाना पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल 

घटनास्थल से आरोपी को घसीटते हुए लोग चंद कदमों की दूरी पर स्थित महिला थाने ले गए। लोगों ने पूरी आपबीती पुलिस को बताई, जिसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई। पीड़िता के बयान और मेडिकल जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी विजय सारथी के खिलाफ पोक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें