Monday, 19 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Tyre Factory Fire: उरला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, टार रिसाव की आशंका CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Raipur Tyre Factory Fire: उरला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, टार रिसाव की आशंका CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › वारदात : क्रेशर रोड किनारे अधजली महिला का शव मिला…
.
.
रायगढ़

वारदात : क्रेशर रोड किनारे अधजली महिला का शव मिला, हत्या कर पहचान मिटाने की आशंका

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में तमनार मार्ग के पास क्रेशर के समीप एक पगडंडी पर लगभग 40–45 वर्ष की महिला की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या कर पहचान छिपाने के लिए शव जलाने की आशंका जताई है। घटना की सूचना पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Jun 2026, 04:01 PM · अपडेट: 15 Oct 2026, 10:31 PM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है, जहां शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या कर शव को जलाकर पहचान छिपाने की आशंका जताई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम पूंजीपथरा पुलिस को सूचना मिली कि तमनार चौक से तमनार जाने वाले मार्ग पर क्रेशर के पास एक पगडंडी पर महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू की।

हत्या कर पहचान मिटाने की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को जलाया गया है, ताकि उसकी पहचान न हो सके। मृतका की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। चेहरे पर आग लगाने की भी आशंका जताई जा रही है, जिससे पहचान पूरी तरह छिपाई जा सके। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। हालांकि, शव पर किसी तरह के स्पष्ट बाहरी चोट के निशान फिलहाल सामने नहीं आए हैं, लेकिन महिला के कपड़े लगभग पूरी तरह जल चुके थे।

पहचान में जुटी पुलिस, जांच तेज

पुलिस ने महिला की पहचान के लिए आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में सूचना भेज दी है, ताकि जल्द से जल्द शिनाख्त हो सके। फिलहाल पूंजीपथरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्या, पहचान छिपाने सहित सभी संभावित एंगल से जांच जारी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें