Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: रायपुर के अनंत साईं हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 3 दिन में देना होगा जवाब CG Teacher Recruitment 2026: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से करें अप्लाई Chhattisgarh Crime: 1.80 लाख रुपए में बच्चे का सौदा, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार Cow Head Case: गोवंश से जुड़ी घटना पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग Crime News: तखतपुर में लगातार चोरी से दहशत, तीन दिन में दो दुकानों में वारदात Elephant News: शाम ढलते ही पक्के मकानों और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर ग्रामीण, 12 से अधिक हाथियों का खौफ Chhattisgarh News: रायपुर के अनंत साईं हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 3 दिन में देना होगा जवाब CG Teacher Recruitment 2026: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से करें अप्लाई Chhattisgarh Crime: 1.80 लाख रुपए में बच्चे का सौदा, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार Cow Head Case: गोवंश से जुड़ी घटना पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग Crime News: तखतपुर में लगातार चोरी से दहशत, तीन दिन में दो दुकानों में वारदात Elephant News: शाम ढलते ही पक्के मकानों और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर ग्रामीण, 12 से अधिक हाथियों का खौफ
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Indian Passport Ranking : भारतीय पासपोर्ट को लगा …
Indian Passport Ranking 2026 : भारतीय पासपोर्ट को लगा झटका
Indian Passport Ranking 2026 : भारतीय पासपोर्ट को लगा झटका
राष्ट्रीय

Indian Passport Ranking : भारतीय पासपोर्ट को लगा झटका, जानिए किस नंबर पर पहुंचा पासपोर्ट

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 की ताजा रिपोर्ट ने भारतीय यात्रियों के लिए चिंता बढ़ा दी है। इस साल की रैंकिंग में भारत एक बार फिर फिसल गया है और 125वें स्थान पर आ गया है। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने सुधार की ओर कदम बढ़ाए थे, लेकिन इस बार रैंकिंग में गिरावट देखने को मिली है। इस इंडेक्स के मुताबिक, भारतीय पासपोर्ट धारक अब दुनिया के केवल 26 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।

व
प्रकाशित: 05 Jul 2026, 12:15 PM · अपडेट: 29 Sep 2026, 05:39 AM
नई दिल्ली।
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 भारतीय पासपोर्ट को लेकर नई रैंकिंग सामने आई है। ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में भारत 1 स्थान और नीचे खिसककर 125वें नंबर पर पहुंच गया है। पिछले साल मामूली सुधार के बाद भी भारत टॉप 100 देशों में जगह नहीं बना पाया था। अब नई सूची में उसकी रैंक फिर गिर गई है। 
रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय पासपोर्ट धारकों को फिलहाल केवल 26 देशों में बिना वीजा, वीजा ऑन अराइवल या आसान प्रवेश की सुविधा मिलती है। हालांकि दुनिया के कई बड़े देशों में जाने के लिए अब भी पहले से वीजा लेना जरूरी है।

इन देशों में बिना वीजा या आसान एंट्री

भारतीय नागरिक भूटान, नेपाल, जमैका, मकाऊ, फिलिस्तीन, ट्यूनीशिया, अंगोला और बारबाडोस समेत 26 देशों में बिना वीजा या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा के साथ यात्रा कर सकते हैं। वहीं अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, चीन और संयुक्त अरब अमीरात समेत करीब 88 देशों में यात्रा के लिए पहले से वीजा लेना अनिवार्य है।

किन देशों से पीछे और किनसे आगे भारत

नई रैंकिंग में भारत नामीबिया, फिलीपींस, मोरक्को और उज्बेकिस्तान जैसे देशों से पीछे है। हालांकि अजरबैजान और किर्गिस्तान से आगे बना हुआ है।

पड़ोसी देशों की क्या है स्थिति

भारत के पड़ोसी देशों में चीन 104वें स्थान पर है और भारत से बेहतर स्थिति में है। हालांकि दक्षिण एशिया के कई देशों से भारत आगे है।
चीन – 104वां स्थान।
भारत – 125वां स्थान।
नेपाल – 164वां स्थान।
बांग्लादेश – 166वां स्थान।
पाकिस्तान – 188वां स्थान।

दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले 10 देश

स्वीडन
स्विट्जरलैंड
फिनलैंड
जर्मनी
डेनमार्क
नीदरलैंड्स
आयरलैंड
यूनाइटेड किंगडम
नॉर्वे
सिंगापुर

अमेरिका भी टॉप 10 से बाहर

इस बार की रैंकिंग में यूरोपीय देशों का दबदबा देखने को मिला। अमेरिका और फ्रांस 11वें स्थान पर रहे और टॉप 10 में जगह नहीं बना सके। वहीं कनाडा 13वें स्थान पर है। इससे साफ है कि दुनिया के सबसे मजबूत पासपोर्ट की सूची में यूरोप अभी भी सबसे आगे बना हुआ है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें