Saturday, 29 Aug 2026 भारत
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Indore Security Guard Murder: बायपास पर एंट्री रो…
Security guard killed after being run over by a car
Security guard killed after being run over by a car
राष्ट्रीय

Indore Security Guard Murder: बायपास पर एंट्री रोकने से भड़का कार सवार, चौकीदार को दो बार रौंदा, मौके पर ही मौत

Indore Security Guard Murder: इंदौर की ला एक्सोटिका कॉलोनी में कार रोकने से नाराज युवक ने सिक्योरिटी गार्ड धर्मेंद्र मालवीय को कथित तौर पर कार से कुचल दिया। आरोप है कि पहली टक्कर के बाद उसने कार रिवर्स कर दोबारा गार्ड के सिर पर चढ़ा दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजा उर्फ कमल कुमावत और उसके साथ मौजूद युवती को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है।

कीर्तिमान न्यूज
28 Aug 2026, 10:43 AM
इंदौर
Indore Security Guard Murder: आगरा-मुंबई बायपास स्थित ला एक्सोटिका कॉलोनी में बुधवार रात एक खौफनाक वारदात सामने आई। कॉलोनी के गेट पर कार रोकने से नाराज एक रसूखदार युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने सिक्योरिटी गार्ड से न सिर्फ मारपीट की, बल्कि कुछ ही देर बाद रफ्तार में कार लाकर उसे कुचल दिया। दिल दहला देने वाली बात यह रही कि पहली टक्कर के बाद आरोपी रुका नहीं, उसने कार रिवर्स ली और जमीन पर पड़ेGuard के सिर पर दोबारा गाड़ी चढ़ा दी। 

आरोपियों को किया गिरफ्तार 

हादसे में चौकीदार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और भांजा बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी राजा उर्फ कमल कुमावत (निवासी अरंडिया) और उसके साथ मौजूद युवती सेजल उर्फ शालिनी (निवासी मांगलिया) को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल डीसीपी (जोन-2) अमरेंद्र सिंह के अनुसार, घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र की निर्माणाधीन ला एक्सोटिका कॉलोनी की है। 

नशे में धुत युवक कॉलोनी के काट रहा था चक्कर 

देवास (खातेगांव) के राजौर गांव का रहने वाला 35 वर्षीय धर्मेंद्र मालवीय यहां बतौर चौकीदार काम करता था। बुधवार रात करीब 9:45 बजे धर्मेंद्र अपनी पत्नी ज्योति और भांजे गोविंद के साथ कॉलोनी के गेट पर खाना खा रहा था। इसी दौरान एक नीले रंग की कार बार-बार कॉलोनी के चक्कर काट रही थी। कार चला रहा युवक जबरन अंदर घुसने की कोशिश करने लगा। कार में एक युवती भी सवार थी और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों नशे में धुत थे। जब धर्मेंद्र ने कार को अंदर जाने से रोका, तो युवक आपे से बाहर हो गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। 

ये भी पढ़े... Muskan Murder Case: मुठभेड़ के बाद भगोड़ा जिम ट्रेनर इमरान गिरफ्तार, पुलिस की गोली से घायल

पत्नी को बचाया, पर खुद आ गया कार की चपेट में  

धर्मेंद्र की पत्नी और भांजे ने बीच-बचाव किया, तो आरोपी उन्हें भी अंजाम भुगतने की धमकी देकर वहां से चला गया। भांजे गोविंद ने बताया कि आरोपी कुछ ही मिनटों में तेज रफ्तार कार लेकर वापस लौटा और सीधे गेट पर खड़े तीनों लोगों को रौंदने की नीयत से गाड़ी चढ़ा दी। धर्मेंद्र ने अंतिम पलों में अपनी पत्नी ज्योति को धक्का देकर दूर फेंक दिया, जिससे उसकी जान बच गई। लेकिन, धर्मेंद्र खुद कार की चपेट में आ गया। 

कार का पहिया चढ़ा दिया सिर पर 

पहली टक्कर में धर्मेंद्र सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी ने गाड़ी आगे बढ़ाई, रिवर्स ली और क्रूरता दिखाते हुए कार का पहिया सीधे धर्मेंद्र के सिर पर चढ़ा दिया। अत्यधिक खून बहने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमले में भांजे गोविंद के पैर में भी गंभीर चोट आई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी राजा कुमावत काफी रसूखदार और करोड़ों की जमीनों का मालिक है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह अक्सर देर रात युवतियों के साथ घूमता था और उसकी इन्हीं हरकतों से तंग आकर उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर जा चुकी है। 

आरोपी का वीडियों बना लिया 

वारदात से ठीक पहले आरोपी ने कॉलोनाइजर से भी फोन पर बात की थी। गनीमत यह रही कि पूरी कहासुनी के दौरान भांजे गोविंद ने आरोपी का वीडियो बना लिया था, जो पुलिस जांच में अहम सबूत साबित हुआ। घटना की खबर मिलते ही एसीपी पराग सैनी और लसूड़िया टीआई राजकुमार यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर देर रात दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल मामले में हत्या का केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें