Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › IOB Recruitment : बैंक में मैनेजर और सीनियर मैनेज…
291 Manager and Senior Manager Posts (Image source: AI Genrated)
291 Manager and Senior Manager Posts (Image source: AI Genrated)
शिक्षा

IOB Recruitment : बैंक में मैनेजर और सीनियर मैनेजर बनने का मौका, 291 पदों पर भर्ती, 15 सितंबर तक करें आवेदन

IOB Recruitment: इंडियन ओवरसीज बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 291 पदों पर भर्ती निकाली है। मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए होगा।

स
प्रकाशित: 31 Aug 2026, 11:52 AM · अपडेट: 03 Oct 2026, 04:13 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

IOB Recruitment 2026: बैंक में मैनेजर, सीनियर मैनेजर या ऑफिसर लेवल की नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 291 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। बैंक ने भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में ब्रांच मैनेजमेंट, आईटी, इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी, साइबर सिक्योरिटी, डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, क्रेडिट और रिस्क जैसे क्षेत्रों में नियुक्तियां की जाएंगी।

291 पदों पर होगी भर्ती

इंडियन ओवरसीज बैंक के इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 291 पद भरे जाएंगे। इनमें मैनेजर और सीनियर मैनेजर के अलावा असिस्टेंट मैनेजर (सिक्योरिटी) का पद भी शामिल है।

पोस्ट (पद)ग्रेडवैकेंसी (पदों की संख्या)
मैनेजर (ब्रांच मैनेजमेंट)MMGS-II100
मैनेजर (आईटी)MMGS-II65
मैनेजर (इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी)MMGS-II5
मैनेजर (इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑडिट)MMGS-II5
सीनियर मैनेजर (आईटी)MMGS-III10
सीनियर मैनेजर (इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी)MMGS-III3
सीनियर मैनेजर (इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑडिट)MMGS-III2
सीनियर मैनेजर (डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर)MMGS-III10
सीनियर मैनेजर (नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर)MMGS-III5
सीनियर मैनेजर (साइबर सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेटर)MMGS-III5
मैनेजर (क्रेडिट)MMGS-III35
सीनियर मैनेजर (क्रेडिट)MMGS-III15
सीनियर मैनेजर (रिस्क)MMGS-III6
असिस्टेंट मैनेजर (सिक्योरिटी)JMGS-I25
कुल वैकेंसी291
उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

पद के अनुसार उम्मीदवारों की उम्र सीमा अलग-अलग रखी गई है। उदाहरण के लिए मैनेजर (ब्रांच मैनेजमेंट) के लिए उम्र 23 से 33 साल, जबकि मैनेजर (आईटी) के लिए 25 से 35 साल निर्धारित है। मैनेजर (इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी) के पद के लिए 22 से 32 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं  अन्य पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार अलग है और कुछ पदों पर यह 45 वर्ष तक है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता

  • इस भर्ती में हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
  1. मैनेजर (ब्रांच मैनेजमेंट) के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री और किसी शेड्यूल्ड पब्लिक सेक्टर बैंक में ऑफिसर के तौर पर कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
  2. वहीं मैनेजर (आईटी) के लिए बीई/बीटेक (CS/IT/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन), MCA या MSc (कंप्यूटर साइंस/आईटी) जैसी योग्यता मांगी गई है। इसके साथ संबंधित क्षेत्र में निर्धारित अनुभव भी जरूरी है।
  3. मैनेजर (इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी) और इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑडिट पदों के लिए कंप्यूटर साइंस, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, साइबर सिक्योरिटी या इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी से संबंधित BE/BTech, ME/MTech या MCA की योग्यता मांगी गई है।
  4. इन पदों के लिए संबंधित कार्यक्षेत्र में कम से कम 2 साल का अनुभव भी जरूरी है। अन्य पदों के लिए योग्यता और अनुभव की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।

मैनेजर और सीनियर मैनेजर को कितनी मिलेगी सैलरी?

IOB में चयनित उम्मीदवारों को उनके पद और ग्रेड के अनुसार वेतन दिया जाएगा। वेतनमान इस प्रकार है:

  • JMGS-I: ₹48,480 से ₹85,290 प्रति माह
  • MMGS-II: ₹64,820 से ₹93,960 प्रति माह
  • MMGS-III: ₹85,920 से ₹1,05,820 प्रति माह

इसके अलावा बैंक के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिल सकती हैं।

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। जनरलिस्ट ऑफिसर (ब्रांच मैनेजमेंट) के लिए इंग्लिश, प्रोफेशनल नॉलेज, बैंकिंग लॉ एंड प्रैक्टिस, इंडियन फाइनेंशियल सिस्टम और बैंकर्स के लिए अकाउंटिंग एंड फाइनेंशियल मैनेजमेंट जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

वहीं स्केल-I, II और III के पदों के लिए इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस और प्रोफेशनल नॉलेज से जुड़े प्रश्न परीक्षा में शामिल होंगे।

15 सितंबर तक करें आवेदन

IOB Specialist Officer Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पद के अनुसार अपनी योग्यता, आयु सीमा, अनुभव और अन्य शर्तों की जांच कर लें। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए उम्मीदवार इंडियन ओवरसीज बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.iob.bank.in पर विजिट कर सकते हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें