Friday, 28 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Jal Jeevan Mission: हर घर जल से आसान हुआ जीवन, मह…
Women get major relief from Jal Jeevan Mission.
Women get major relief from Jal Jeevan Mission.
राज्य सरकार

Jal Jeevan Mission: हर घर जल से आसान हुआ जीवन, महिलाओं को मिली समय और श्रम से राहत

Jal Jeevan Mission: ग्राम कटंगी में जल जीवन मिशन के तहत 100 किलोलीटर जलागार, पाइपलाइन नेटवर्क और 436 घरेलू नल कनेक्शन से करीब 2 हजार ग्रामीणों को घर पर पेयजल की सुविधा मिली है। वहीं, कांकेर के पुरियारा गांव की कविता निषाद जैसी महिलाओं को नियमित नल कनेक्शन मिलने से पानी लाने की मेहनत और समय की बचत हुई है। हर घर जल से ग्रामीणों का दैनिक जीवन आसान हुआ और स्वच्छ पेयजल को लेकर भरोसा बढ़ा है।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
27 Aug 2026, 11:56 AM
रायपुर
Jal Jeevan Mission: जल जीवन मिशन के माध्यम से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक सुरक्षित एवं पर्याप्त पेयजल पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड छुईखदान के ग्राम कटंगी में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण परिवारों के दैनिक जीवन में सुविधाएं बढ़ी हैं। गांव में जलापूर्ति की बेहतर व्यवस्था होने से ग्रामीणों को अब घर के पास ही नल से पेयजल उपलब्ध हो रहा है।
ग्राम कटंगी में 100 किलोलीटर क्षमता के उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण कर पाइपलाइन नेटवर्क विकसित किया गया है। इसके माध्यम से करीब दो हजार की आबादी वाले गांव के 436 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। इससे ग्रामीण परिवारों को पेयजल के लिए दूर स्थित जलस्रोतों पर निर्भर रहने की जरूरत कम हुई है और घर पर ही पानी की सुविधा उपलब्ध हो रही है।

घर पर नल से पानी मिलने से आसान हुआ दैनिक जीवन

ग्राम कटंगी निवासी ललिता यादव ने बताया कि पहले परिवार की जरूरत के लिए पानी जुटाने में काफी समय और मेहनत लगती थी। घर में नल कनेक्शन मिलने के बाद पानी की व्यवस्था काफी आसान हो गई है। उन्होंने कहा कि अब घर के पास ही पानी उपलब्ध हो जाता है, जिससे रोजमर्रा के काम समय पर पूरे करने में सुविधा होती है। ललिता यादव ने बताया कि नल से पानी मिलने का सबसे बड़ा लाभ महिलाओं को हुआ है। पहले पानी भरने और उसे घर तक लाने में काफी समय व्यतीत होता था। अब यह समय घरेलू कार्यों, बच्चों की देखभाल और अन्य जरूरी कामों में लग रहा है।

महिलाओं के समय और श्रम की बचत

जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन से पहले ग्रामीण परिवार हैंडपंप एवं अन्य पारंपरिक जलस्रोतों पर निर्भर रहते थे। विशेषकर महिलाओं को पेयजल की व्यवस्था के लिए काफी समय और श्रम लगाना पड़ता था। घर-घर नल कनेक्शन उपलब्ध होने से महिलाओं के श्रम और समय की बचत हो रही है। बच्चों को भी पानी लाने की जिम्मेदारी से राहत मिली है, जिससे वे पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के लिए अधिक समय दे पा रहे हैं। योजना के माध्यम से ग्रामीणों में स्वच्छ पेयजल, जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। जल स्रोतों की देखरेख, नियमित क्लोरीनेशन तथा पेयजल की गुणवत्ता की निगरानी पर भी ध्यान दिया जा रहा है, ताकि ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

“हर घर जल” से गांव में आई सुविधा

ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन ने गांव में पेयजल की समस्या को कम करने के साथ उनके दैनिक जीवन को सुविधाजनक बनाया है। घर में नल से पानी मिलने से परिवारों को समय और श्रम की बचत हो रही है तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता को लेकर भरोसा बढ़ा है। ग्राम कटंगी में जल जीवन मिशन के माध्यम से 100 किलोलीटर जलागार, पाइपलाइन नेटवर्क और 436 घरेलू नल कनेक्शनों की सुविधा ग्रामीण बुनियादी ढांचे में सकारात्मक बदलाव का उदाहरण है। योजना के जरिए गांव में “हर घर जल” के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

हर घर जल से कविता को मिली राहत

कांकेर के नरहरपुर ब्लॉक के ग्राम पुरियारा की कविता निषाद के लिए पहले घर के रोजमर्रा के कामों के साथ पानी की व्यवस्था करना भी एक बड़ी चुनौती थी। गांव में उनके घर से दूर स्थित हैंडपंप से पानी लाना पड़ता था। इसमें समय और मेहनत दोनों लगते थे। जल जीवन मिशन के तहत जब उनके घर तक नल कनेक्शन पहुंचा और नियमित पेयजल मिलने लगा, तो उनकी वर्षों पुरानी परेशानी दूर हो गई। अब उन्हें पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। घर पर ही नियमित रूप से पानी उपलब्ध होने से उनका दैनिक जीवन आसान हुआ है। कविता निषाद खुशी से बताती हैं कि पहले पीने के पानी के लिए दूर हैंडपंप जाना पड़ता था। अब जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल पहुंच रहा हैं। हमारे घर में नियमित पानी आ रहा है। हमारी यहां बड़ी परेशानी दूर हो गई। इसके लिए मैं हमारे मुख्यमंत्री "विष्णु भैया" को दिल से धन्यवाद देती हूं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें