Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News : भाठागांव स्टैंड में बस के भीतर  झुलता मिला कंडक्टर का मृत शरीर, आत्महत्या  की आशंका Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब का झांसा देकर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप, हत्या और फांसी के मामले की जांच जारी Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Raipur News : भाठागांव स्टैंड में बस के भीतर  झुलता मिला कंडक्टर का मृत शरीर, आत्महत्या  की आशंका Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब का झांसा देकर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप, हत्या और फांसी के मामले की जांच जारी Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
W 𝕏 f
होम › धर्म › Janmashtami Mahotsav: मंदिर हसौद में 5 सितंबर को …
Mandir Hasaud Janmashtami Festival (Image source: AI Genrated)
Mandir Hasaud Janmashtami Festival (Image source: AI Genrated)
धर्म

Janmashtami Mahotsav: मंदिर हसौद में 5 सितंबर को 17वां श्री कृष्ण जन्माष्टमी, अलका चंद्राकर देंगी प्रस्तुति

Janmashtami Mahotsav: मंदिर हसौद में 5 सितंबर को 17वां भव्य जन्माष्टमी मटका फोड़ महोत्सव आयोजित होगा। कार्यक्रम में 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं और 30 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान होगा। रात में लोक गायिका अलका चंद्राकर सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगी।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 30 Aug 2026, 01:14 PM · अपडेट: 06 Oct 2026, 10:15 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Janmashtami Mahotsav: भगवान श्री कृष्ण की भक्ति, संस्कृति और उत्साह से सराबोर 17वां भव्य जन्माष्टमी महोत्सव 5 सितंबर को मंदिर हसौद में आयोजित किया जाएगा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी सेवा समिति, कृष्णा चौक (बजरंग चौक), मंदिर हसौद द्वारा आयोजित इस एक दिवसीय जन्माष्टमी मटका फोड़ महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महोत्सव के अवसर पर 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं 30 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही रात्रिकालीन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। 

सांस्कृतिक उत्सव में सहभागी बनने की अपील 

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका अलका चंद्राकर अपनी शानदार प्रस्तुति देकर समां बांधेंगी। समिति के अनुसार आयोजन 5 सितंबर 2026, शनिवार को दशहरा मैदान, रावणभाठा, नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद में होगा। आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं, नागरिकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों व कला-संस्कृति प्रेमियों के बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी सेवा समिति ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार इस भव्य आयोजन में शामिल होने तथा भगवान श्री कृष्ण की भक्ति और सांस्कृतिक उत्सव में सहभागी बनने की अपील की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें