Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा
W 𝕏 f
होम रायगढ़ झाड़ियों में मिला शव : पति-पत्नी विवाद के बाद महि…
धरमजयगढ़ में महिला का शव मिला
धरमजयगढ़ में महिला का शव मिला
रायगढ़

झाड़ियों में मिला शव : पति-पत्नी विवाद के बाद महिला की मौत, हत्या के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ के धरमजयगढ़ में 48 वर्षीय महिला राजकुमारी चौहान का शव झाड़ियों में संदिग्ध हालत में मिला है। पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है। घटना के बाद से महिला का पति लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 Jul 2026, 11:30 AM
रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। 48 वर्षीय महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में झाड़ियों के बीच मिला। घटना की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने हत्या की आशंका से जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान धरमजयगढ़ निवासी राजकुमारी चौहान के रूप में हुई है। 
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जानकारी के मुताबिक, घटना वाले दिन राजकुमारी चौहान की बेटी रोज की तरह स्कूल गई थी। दोपहर में जब वह वापस घर पहुंची तो मां घर पर नहीं मिली।

पति की तलाश में जुटी पुलिस

उसने आसपास तलाश शुरू की। इसी दौरान घर के पास मस्जिदपारा क्षेत्र की झाड़ियों में महिला का शव दिखाई दिया। शव मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद धरमजयगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से महिला का पति मोहब्बत चौहान घर से गायब है। इस वजह से पुलिस पति की भूमिका समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है और उसकी तलाश की जा रही है। जांच टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। इसके अलावा आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। 

विवाद की बात भी सामने आई

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि घटना से एक रात पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
धरमजयगढ़ पुलिस का कहना है कि महिला की मौत कैसे हुई, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में मिले वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही सामने आएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें