Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल
W 𝕏 f
होम रायगढ़ न्यायिक हिरासत : प्रेम और शादी का झूठा वादा बना श…
दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार
दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

न्यायिक हिरासत : प्रेम और शादी का झूठा वादा बना शोषण का हथियार, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग से दुष्कर्म और वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
06 Jul 2026, 04:22 PM
रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग से दुष्कर्म और लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पहले प्रेम और शादी का भरोसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने दूसरी शादी कर ली, लेकिन इसके बावजूद धमकियां देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
आखिरकार जब आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया, तब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 3 जुलाई को थाना गांधीनगर (जिला सरगुजा) से जांच डायरी धरमजयगढ़ थाने को भेजी गई। 

नाबालिग होने के दौरान दुष्कर्म का आरोप

शिकायत में 22 वर्षीय युवती ने बताया कि वर्ष 2018 में धरमजयगढ़ में किराये के मकान के पास रहने वाले गोधनपुर, अंबिकापुर निवासी पंकज गुप्ता (30) से उसकी पहचान हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि जब वह नाबालिग थी, तब आरोपी ने प्रेम और शादी का झूठा आश्वासन देकर उसका विश्वास जीता। 20 जून 2018 को घर में अकेला पाकर उसने जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने शादी का भरोसा देकर किसी को भी इस बारे में जानकारी न देने के लिए कहा और इसी भरोसे का फायदा उठाकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। शिकायत के मुताबिक वर्ष 2019 में आरोपी ने दूसरी युवती से शादी कर ली, लेकिन इसके बाद भी उसने पीड़िता पर दबाव बनाकर संबंध बनाए। विरोध करने पर वह आत्महत्या करने, खुद को नुकसान पहुंचाने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देता था। पढ़ाई के लिए रायगढ़ और बाद में अंबिकापुर जाने के बावजूद आरोपी उसका पीछा करता रहा और उसके किराये के मकानों तक पहुंच जाता था। 

शादी का भरोसा देकर करता रहा शोषण

पीड़िता ने बताया कि आरोपी कई बार यह कहकर शादी का भरोसा देता रहा कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है और वह अब उसी से विवाह करेगा। इस भरोसे में रखकर उसने वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस का सहारा लिया। धरमजयगढ़ थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पंकज गुप्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत अपराध दर्ज किया।
जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में शिकायत मिलते ही गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है। इस प्रकरण में भी जांच पूरी होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें