Sunday, 14 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
खूनी संघर्ष : ट्रैक्टर से रौंदकर 60 वर्षीय किसान की हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार अपराध :  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर युवती को छोड़ा, आरोपी गिरफ्तार वारदात : शराब दुकान से कैश लॉकर चोरी, CCTV DVR भी ले गए बदमाश बड़ा एक्शन : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर शिकंजा, दो आरोपी पहले जेल में, एक और गिरफ्तार कार्रवाई : 180 ड्राइविंग लाइसेंस जांच के घेरे में, फर्जीवाड़े की आशंका गहराई खुलासा : म्यूल बैंक अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़, साइबर ठगी में 18 आरोपी गिरफ्तार खूनी संघर्ष : ट्रैक्टर से रौंदकर 60 वर्षीय किसान की हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार अपराध :  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर युवती को छोड़ा, आरोपी गिरफ्तार वारदात : शराब दुकान से कैश लॉकर चोरी, CCTV DVR भी ले गए बदमाश बड़ा एक्शन : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर शिकंजा, दो आरोपी पहले जेल में, एक और गिरफ्तार कार्रवाई : 180 ड्राइविंग लाइसेंस जांच के घेरे में, फर्जीवाड़े की आशंका गहराई खुलासा : म्यूल बैंक अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़, साइबर ठगी में 18 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम दुर्ग संभाग कलेक्टर परिसर में चोरी :  लोक सेवा केंद्र से नकदी…
दुर्ग कलेक्टर परिसर में चोरी, लोक सेवा केंद्र से नकदी कैश चोरी
दुर्ग कलेक्टर परिसर में चोरी, लोक सेवा केंद्र से नकदी कैश चोरी
दुर्ग संभाग

कलेक्टर परिसर में चोरी :  लोक सेवा केंद्र से नकदी पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दुर्ग कलेक्टर परिसर में स्थित लोक सेवा केंद्र में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर 6 से 7 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने पेंशन शाखा और ज्वाइंट डायरेक्टर के केबिन में भी घुसने की कोशिश की। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

कीर्तिमान नेटवर्क
14 Jun 2026, 11:54 AM
दुर्ग
जिले के सबसे संवेदनशील सरकारी परिसरों में से एक कलेक्टर परिसर में चोरी की घटना सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गया है। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक पीछे स्थित लोक सेवा केंद्र को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे और वहां रखी नकदी कैश लेकर फरार हो गए। घटना ने सरकारी परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात चोर लोक सेवा केंद्र तक पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले मेंन दरवाजे का ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर दरवाजे की कुंडी उखाड़कर भीतर प्रवेश कर गए। अंदर घुसते ही उनकी नजर कैश काउंटर पर पड़ी और वहां रखी करीब 6 से 7 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।

नकदी कैश चोरों का निशाना

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार्यालय के भीतर रखे अधिकांश दस्तावेज और अन्य सामान सुरक्षित मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर पहले से नकदी की जानकारी रखता था या फिर उसका मकसद केवल पैसे चुराना था। घटना के बाद कर्मचारियों ने कार्यालय का निरीक्षण किया तो कैश काउंटर से रकम गायब मिली।

पेंशन शाखा में भी घुसने की कोशिश

लोक सेवा केंद्र में चोरी करने के बाद चोरों ने परिसर में स्थित पेंशन शाखा का भी रुख किया। वहां भी अंदर प्रवेश करने की कोशिश के निशान मिले हैं अभी तक वहां से किसी सामान या दस्तावेज के गायब होने की पुष्टि नहीं हुई है इतना ही नहीं, परिसर में स्थित ज्वाइंट डायरेक्टर के केबिन में भी छेड़छाड़ के साबुत मिले हैं। केबिन के भीतर सामान अस्त-व्यस्त पाया गया, जिससे अंदेशा है कि चोर वहां भी कुछ तलाश रहे थे। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वहां से किसी नकदी या महत्वपूर्ण सामग्री की चोरी नहीं हुई है।

कार्यालय पहुचने के बाद पता चला

शनिवार सुबह जब कर्मचारी रोज की तरह कार्यालय पहुंचे तो दरवाजे की हालत देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई। अंदर जाकर जांच करने पर नकदी कैश गायब मिली, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

परिसर में नहीं लगे हैं सीसीटीवी कैमरे

घटना के बाद कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। लोक सेवा केंद्र से जुड़े कर्मचारी अमन अग्रवाल ने बताया कि कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे हैं। ऐसे में चोरी जैसी घटनाओं की जांच में भी परेशानी होती है। उन्होंने परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।

पुलिस जुटी जांच में

दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि लोक सेवा केंद्र में चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

कलेक्टर परिसर जैसे अति महत्वपूर्ण सरकारी क्षेत्र में चोरी की घटना ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। जिस परिसर में जिले के  उच्च प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के कार्यालय मौजूद हों, वहां चोरों का बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। अब देखना होगा कि इस घटना के बाद प्रशासन सुरक्षा को लेकर क्या अतिरिक्त कदम उठाता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें