Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Youth Death Case: नदी तट पर मिला युवक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस CG News: ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय मासूम की मौत, जांच में जुटी पुलिस Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत Youth Death Case: नदी तट पर मिला युवक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस CG News: ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय मासूम की मौत, जांच में जुटी पुलिस Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › कीटनाशक विक्रय केंद्रों पर कृषि विभाग की सख्ती, अ…
कृषि विभाग ने कीटनाशक विक्रय केंद्रों का किया निरीक्षण
कृषि विभाग ने कीटनाशक विक्रय केंद्रों का किया निरीक्षण
राज्य सरकार

कीटनाशक विक्रय केंद्रों पर कृषि विभाग की सख्ती, अनियमितता मिलने पर दुकानदारों को नोटिस

खरीफ 2026 में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने जिले में कीटनाशक विक्रय केंद्रों का सघन निरीक्षण शुरू किया है। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों के उचित संधारण में लापरवाही मिलने पर तीन विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

क
प्रकाशित: 19 Aug 2026, 01:25 PM · अपडेट: 07 Oct 2026, 10:39 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बलौदाबाजार के कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा खरीफ 2026 अंतर्गत वर्तमान कृषि कार्य को दृष्टिगत रखते हुए कृषकों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक दवाई उपलब्ध कराने के उद्देश्य जिले के कीटनाशक निरीक्षको द्वारा नियमित रूप से कीटनाशक विक्रय केंद्रों में दबिश देकर सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी मे मंगलवार को निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 3 विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया।

कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण 

विकासखंड पलारी के निरीक्षक सुचिन कुमार वर्मा ने ग्राम संडी में संचालित महेंद्र कृषि सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में कैश मेमो तथा स्त्रोत प्रमाण पत्र का उचित संधारण नहीं पाए जाने के कारण विक्रेता को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। ग्राम संडी के ही भगत कृषि सेवा केंद्र के निरीक्षण के दौरान स्रोत प्रमाण पत्र का उचित संधारण नहीं पाए जाने के कारण विक्रेता को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। ग्राम कोदवा में संचालित कौटिल्य कृषि सेवा केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में कैश मेमो का उचित संधारण नहीं पाया गया जिस कारण उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। 

कृषि केंद्र संचालकों को दिए निर्देश

विकासखंड सिमगा के कीटनाशक निरीक्षक ऑलिव मेरी कुजूर ने किसान कृषि केंद्र, दामाखेड़ा का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विकासखंड कसडोल के कीटनाशक निरीक्षक धनेश्वर साय ने ग्राम कटगी में संचालित साहजित कृषि सेवा केंद्र एवं तकिम कृषि सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। विकासखंड भाटापारा के कीटनाशक निरीक्षक अवधेश उपाध्याय ने ग्राम कोदवा में संचालित हितेश कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए । 

स्टॉक-बिल का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य

उपसंचालक कृषि दीपक नायक ने सभी कृषि आदान विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उर्वरक, बीज, कीटनाशक सहित अन्य कृषि आदान सामग्री के भंडारण एवं विक्रय से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेखों का नियमित रूप से संधारण करें। स्टॉक रजिस्टर एवं बिल बुक में प्रत्येक आवक और विक्रय का सही तथा अद्यतन विवरण दर्ज किया जाना अनिवार्य है। विभाग ने विक्रेताओं को शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें