Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम जगदलपुर (बस्तर) खुलासा : जगदलपुर में महिलाओं का सीरियल झपटमार गिर…
झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार
झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर (बस्तर)

खुलासा : जगदलपुर में महिलाओं का सीरियल झपटमार गिरफ्तार, 9 वारदात कबूलीं

जगदलपुर में लगातार झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 19 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कोतवाली और बोधघाट थाना क्षेत्र में कुल 9 झपटमारी की वारदातें कबूल की हैं। उसके कब्जे से करीब 2.5 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
08 Jul 2026, 01:30 PM
जगदलपुर
जगदलपुर शहर में लगातार हो रही झपटमारी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शहर के अलग-अलग इलाकों में अब तक नौ झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस के अनुसार वह खास तौर पर महिलाओं और युवतियों को निशाना बनाता था। उसके कब्जे से करीब ढाई लाख रुपए मूल्य के बैग, मोबाइल फोन, आभूषण और अन्य सामान बरामद किया गया है।
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी राजमन यादव (19), थाना मारडूम क्षेत्र के ग्राम कुथर का निवासी है। वह चेहरे पर नकाब लगाकर बाइक से शहर की सड़कों पर घूमता था और सुनसान स्थानों पर अकेले जा रही महिलाओं की गतिविधियों पर नजर रखता था। मौका मिलते ही पीछे से तेज रफ्तार में पहुंचकर उनके हाथ से बैग छीनकर फरार हो जाता था।

सूचना मिलते ही घेराबंदी कर दबोचा

वारदात के बाद वह बैग में रखी नकदी और कीमती सामान निकाल लेता था, जबकि बैग और मोबाइल जैसी चीजें रास्ते में फेंक देता था। लगातार घटनाओं के बाद पुलिस हुई सक्रिय 28 जून को सिरहासार चौक के पास एक महिला से पर्स छीनने की घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके बाद 2 जुलाई और 5 जुलाई को भी इसी तरह की झपटमारी की घटनाएं सामने आईं। एक जैसी वारदातों के चलते पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों तथा संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी। साइबर टीम की मदद से संदिग्ध की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाने लगी। 6 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक दलपत सागर की ओर से पावर हाउस चौक की तरफ आ रहा है। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

घूमने-फिरने के शौक ने बनाया अपराधी 

पूछताछ के दौरान उसने कोतवाली थाना क्षेत्र में पांच और बोधघाट थाना क्षेत्र में चार सहित कुल नौ झपटमारी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दोस्तों के साथ घूमने-फिरने और अपने खर्च पूरे करने के लिए झपटमारी करता था। 
पुलिस ने उसके कब्जे से आठ बैग, तीन मोबाइल फोन, सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित करीब 2.50 लाख रुपए मूल्य का सामान बरामद किया है। पुलिस अब बरामद सामान को उसके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया भी पूरी कर रही है।

न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया आरोपी

थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में कोतवाली पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें