Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Korea News: प्रधानमंत्री आवास बना यादव परिवार के …
— विज्ञापन —
Pradhan Mantri Awas Yojana beneficiary family in Korea(Image Source:CGDPR)
Pradhan Mantri Awas Yojana beneficiary family in Korea(Image Source:CGDPR)
राज्य सरकार

Korea News: प्रधानमंत्री आवास बना यादव परिवार के लिए दादाजी का अनमोल उपहार

Korea News: कोरिया जिले के ग्राम नवगईं में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत यादव परिवार को पक्का मकान मिला है। दूसरे के खेतों में मजदूरी कर आजीविका चलाने वाले शैलेन्द्र यादव और उनके परिवार के लिए यह आवास उनके दादाजी रघुनाथ यादव की ओर से मिले उपहार जैसा है।

स
प्रकाशित: 09 Oct 2026, 05:25 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
कोरिया
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Korea News: दूसरे के खेतों में परिश्रम करके आजीविका चलाने वाले श्रमिक परिवार के लिए उनके दादाजी के नाम से बना प्रधानमत्री आवास एक पारिवारिक उपहार की तरह है। यह उस युवा जोड़े के लिए दादाजी के उपहार की स्थायी पहचान बन गया है, कोरिया जिले के ग्राम पंचायत नवगईं में रहने वाले यादव परिवार के सदस्य शैलेन्द्र और उनकी पत्नी दूसरे के खेतों में परिश्रम से अपनी आजीविका चलाते हैं। कच्चे घर में रहने वाले इस परिवार को अपने दादाजी के नाम पर स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास प्राप्त हुआ है। यह उनके लिए दादाजी रघुनाथ यादव के उपहार की तरह हो गया है। अब तीन पीढ़ियों का यह पूरा परिवार सुरक्षित और मजबूत पक्के आवास में खुशहाल जीवन यापन कर रहा है।

’पारिवारिक स्थिति’

यादव परिवार से आने वाले शैलेन्द्र के पास बेहद थोड़ी सी कृषि भूमि है जिस पर वह सामान्य तौर पर सब्जी की फसल लेते हैं। इसके अलावा उनके पास आजीविका के लिए दूसरे के खेतों में परिश्रम, गांव में पषुओं को चराना या फिर अकुषल रोजगारमूलक योजनाओं का ही सहारा है। ऐसी सीमित आय के बीच उनके लिए पक्के मकान का निर्माण करना एक कठिन चुनौती थी। उनकी आजीविका से आय केवल इतनी ही होती थी कि वह अपना जीवन निर्वाह कर सकें।

आवास से संबल

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत नवगईं निवासी रघुनाथ यादव को एक पक्के आवास की स्वीकृति प्राप्त हुई। उनकी अवस्था ज्यादा होने के कारण वह अपने नाती शैलेन्द्र के साथ रहते हैं। ऐसे मे योजना से बने पक्के मकान ने उन्हे अपने नाती को उपहार की तरह पक्का आवास प्रदान कर दिया है। इस परिवार के लिए बने पक्के आवास ने तीन पीढ़ियों के संबंधों को एक मधुर डोर से बांध दिया है। पहले कच्चे मकान में बारिष और ठंड के मौसम मे होने वाली परेषानियों से यह दंपत्ति हमेशा संघर्ष करते रहते थे। लेकिन आवास निर्माण के बाद उनकी प्रमुख समस्या का निराकरण हो गया है।

पहचान बना आवास

अपने दादाजी रघुनाथ यादव के नाम पर स्वीकृत हुए पक्के प्रधानमंत्री आवास में सपरिवार सुरक्षित जीवन जीने वाले शैलेन्द्र ने कहा कि यह केवल पक्का आवास नहीं बल्कि हमारी पारिवारिक डोर है। उन्होने इस उपहार के लिए अपने दादाजी और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह आवास हमारे दादाजी की एक स्थायी पहचान है जो आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें