Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Youth Death Case: नदी तट पर मिला युवक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस CG News: ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय मासूम की मौत, जांच में जुटी पुलिस Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत Youth Death Case: नदी तट पर मिला युवक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस CG News: ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय मासूम की मौत, जांच में जुटी पुलिस Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › आजीविका मेला : स्वरोजगार और योजनाओं की जानकारी से…
आजीविका मेला में स्वरोजगार और योजनाओं की जानकारी से जुड़े हितग्राही
आजीविका मेला में स्वरोजगार और योजनाओं की जानकारी से जुड़े हितग्राही
राज्य सरकार

आजीविका मेला : स्वरोजगार और योजनाओं की जानकारी से जुड़े हितग्राही

जिले में आयोजित आजीविका मेला 2026 में विभिन्न विभागों ने स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण, ऋण सुविधा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मेले में स्व-सहायता समूहों, महिलाओं और युवाओं को उनके हुनर व रुचि के अनुसार रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, कलेक्टर विनय लंगेह और जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से संवाद किया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 Jun 2026, 02:50 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 08:13 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जिले में आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देने, स्व-सहायता समूहों एवं हितग्राहियों को स्वरोजगार से जोड़ने तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आजीविका मेला 2026 का आयोजन वन विद्यालय के प्रशिक्षण हाल में किया गया। मेले में श्रम विभाग, पशुपालन विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, आरसेटी, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, कौशल विकास, जिला रोजगार केंद्र, बिहान एवं अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं, ऋण सुविधा, प्रशिक्षण, स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों से जुड़ने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, कलेक्टर विनय लंगेह एवं जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और हितग्राहियों से संवाद कर उनके अनुभव एवं आवश्यकताओं को जाना।

ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रभावी माध्यम

जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल ने कहा कि आजीविका मेला ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनकी क्षमता के अनुरूप रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने महिलाओं के स्व-सहायता समूहों को आगे बढ़ाने के साथ स्थानीय संसाधनों पर आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। कलेक्टर विनय लंगेह ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। युवाओं, महिलाओं एवं हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण, बैंक लिंकेज और स्वरोजगार गतिविधियों से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने विभागों को निर्देशित किया कि हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने हितग्राहियों के हुनर और रुचि के अनुरूप रोजगार का चयन करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देने तथा सूची तैयार कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

विभागीय समन्वय से बनेंगे स्थायी आजीविका के अवसर

जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने बताया कि बिहान समूहों के अलावा अन्य हितग्राहियों को भी आजीविका के स्थायी साधनों से जोड़ने के लिए विभागीय समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण, बाजार उपलब्धता और तकनीकी मार्गदर्शन के माध्यम से रोजगार के बेहतर अवसर तैयार किए जा सकते हैं। मेले में उपस्थित हितग्राहियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। बिहान समूह की दीदियों ने बताया कि समूह के माध्यम से उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने, प्रशिक्षण प्राप्त करने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई योजनाओं की जानकारी मिलती है और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त होता है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में बिहान की दीदियां, स्व-सहायता समूह सदस्य एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें