Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग छत्तीसगढ़ में सहकारी समितियों की तालाबंदी, कर्मचा…
मांगों को लेकर सहकारी समिति कर्मचारी हड़ताल पर
मांगों को लेकर सहकारी समिति कर्मचारी हड़ताल पर
रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में सहकारी समितियों की तालाबंदी, कर्मचारियों की मांगों को लेकर एक दिवसीय आंदोलन

छत्तीसगढ़ की सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारी चार सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल करेंगे। प्रदेशभर की समितियों में तालाबंदी रहेगी, जिससे खरीफ सीजन के दौरान खाद-बीज वितरण और किसानों से जुड़ी सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। कर्मचारियों ने सूखत राशि, कंप्यूटर ऑपरेटरों के वेतन, प्रबंधकीय अनुदान और सेवा नियमों में बदलाव की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Jul 2026, 04:29 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 04:19 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ की सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारी अपनी चार सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल करेंगे। हड़ताल के दौरान प्रदेशभर की समितियों में तालाबंदी रहेगी। खरीफ सीजन के बीच इस आंदोलन से किसानों को खाद-बीज वितरण और अन्य जरूरी सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
सहकारी समिति गोढ़ी के समिति प्रबंधक बद्री प्रसाद तिवारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू और छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे के आह्वान पर यह आंदोलन किया जा रहा है। जिले की सभी 117 सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारी संयुक्त बैनर तले हड़ताल में शामिल होंगे। 

धरना-प्रदर्शन के बाद सौंपेंगे ज्ञापन 

हड़ताल के दौरान कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करेंगे और रैली निकालकर शासन के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया है, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का निर्णय लेना पड़ा। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में धान खरीदी की पूरी सूखत को मान्यता देते हुए वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक की राशि समितियों को उपलब्ध कराना शामिल है। इसके अलावा कम्प्यूटर ऑपरेटरों को पूरे साल मासिक वेतन देने की मांग भी रखी गई है। 

प्रबंधकीय अनुदान और सेवा नियम में बदलाव की मांग 

कर्मचारी मध्यप्रदेश की तर्ज पर सभी समितियों को तीन-तीन लाख रुपये प्रबंधकीय अनुदान देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही सेवा नियम 2018 में संशोधन कर भविष्य निधि, वेतन पुनरीक्षण और जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में 50 प्रतिशत पदों पर समिति कर्मचारियों की भर्ती की मांग भी शामिल है। कर्मचारियों की हड़ताल से खरीफ सीजन के दौरान समितियों में होने वाले खाद-बीज वितरण और किसानों से जुड़े अन्य काम प्रभावित हो सकते हैं। इससे किसानों को जरूरी सेवाओं के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें