Monday, 20 Jul 2026 भारत
W 𝕏 f
होम रायपुर अपराध की रफ्तार : ई-रिक्शा चालक ने यात्री को लूटा…
राजधानी रायपुर में बढ़ती लूट की वारदात
राजधानी रायपुर में बढ़ती लूट की वारदात
रायपुर

अपराध की रफ्तार : ई-रिक्शा चालक ने यात्री को लूटा, मजदूर से मोबाइल छीना; चाकूबाजी की घटनाएं भी बढ़ीं

राजधानी रायपुर में लूट, झपटमारी और चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती नजर आ रही हैं। तेलीबांधा में ई-रिक्शा चालक और उसके साथी ने यात्री को सुनसान जगह पर ले जाकर मोबाइल व बैग लूट लिया, जबकि टिकरापारा में मजदूर से मोबाइल और नकदी छीनी गई। इसके अलावा अलग-अलग इलाकों में चाकूबाजी के मामले भी सामने आए हैं, जिनमें पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 Jul 2026, 04:24 PM
रायपुर

राजधानी रायपुर में बीते कुछ दिनों से लूट, झपटमारी और चाकूबाजी जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बदमाश लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। तेलीबांधा और टिकरापारा थाना क्षेत्र में मोबाइल और नकदी लूट की दो वारदातों के साथ ही चाकूबाजी के मामले भी सामने आए हैं। इन घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

पुलिस ने सभी मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ लूट की वारदात सामने आई है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक सक्ती जिले के ग्राम तुषार निवासी नंदकुमार कुर्रे रायपुर में एमए की पढ़ाई करने के साथ कंप्यूटर सेल सर्विस का काम करते हैं। 16 जुलाई की रात करीब 11 बजे वह रायपुर रेलवे स्टेशन से मौदहापारा जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठे थे। 

सुनसान इलाके में छीना मोबाइल और बैग

पीड़ित के अनुसार पुराने मारुति शोरूम के पीछे नर्सरी के पास पहुंचते ही ई-रिक्शा चालक ने वाहन की गति धीमी कर दी। इसी दौरान उसके साथ बैठे युवक ने नंदकुमार को अचानक धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गए। गिरने के बाद उनका मोबाइल सड़क पर गिर गया। जैसे ही वह मोबाइल उठाने लगे, आरोपी युवक ने झपटकर मोबाइल छीन लिया और ई-रिक्शा चालक के साथ मौके से फरार हो गया। अचानक हुई इस घटना से पीड़ित काफी घबरा गया।

बैग में रखे दस्तावेज और सामान भी ले गए आरोपी

लूट के दौरान पीड़ित का कॉलेज बैग भी ई-रिक्शा में ही छूट गया। बैग में दूसरा मोबाइल फोन, ईयरफोन, कपड़े, बेल्ट, स्कार्फ, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक एटीएम कार्ड, 750 रुपये नकद और चांदी की अंगूठी रखी हुई थी।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब 25 हजार रुपये है। तेलीबांधा पुलिस ने अज्ञात ई-रिक्शा चालक और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

टिकरापारा में मजदूर से छीना मोबाइल

दूसरी घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर इलाके की है। यहां रहने वाले मजदूर अम्बिका प्रसाद केशरवानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई की रात वह देवपुरी स्थित पूजा कुर्सी फैक्ट्री के सामने काम के सिलसिले में गए थे।

इसी दौरान उमेश वैष्णव अपने एक साथी के साथ बाइक से वहां पहुंचा और मौका पाकर अम्बिका प्रसाद के हाथ से मोबाइल झपट लिया। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।

मोबाइल कवर में रखी नकदी भी लेकर भागे आरोपी

पीड़ित के अनुसार छीने गए मोबाइल के कवर में 1700 रुपये नकद रखे हुए थे। अचानक हुई इस वारदात के बाद उसने आसपास के लोगों से मदद मांगी, लेकिन तब तक आरोपी मौके से निकल चुके थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। राजधानी में केवल झपटमारी ही नहीं, बल्कि चाकूबाजी की घटनाएं भी चिंता बढ़ा रही हैं। 

राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के प्रियदर्शनीय नगर स्थित आयशा मस्जिद के पास पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान दुर्ग निवासी संजू निहाल और बीच-बचाव करने पहुंचे करन यादव पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर इलाके में शेख वारिश पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। शिकायत के मुताबिक शेख वारिश और मधुसूदन ताजनगर इलाके से पैदल जा रहे थे। जब दोनों श्रीराम मैदान स्थित सुलभ के पास पहुंचे, तभी चंदन ठाकुर, रमजान और भोला नाम के युवकों ने उन्हें घेर लिया। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें