Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम धमतरी नया दौर : गांव-गांव पहुंचेगी स्मार्ट खेती की तकनी…
धमतरी ड्रोन कृषि मॉडल सम्मान
धमतरी ड्रोन कृषि मॉडल सम्मान
धमतरी

नया दौर : गांव-गांव पहुंचेगी स्मार्ट खेती की तकनीक, धमतरी के ड्रोन मॉडल की राष्ट्रीय पहचान

धमतरी जिले के PACS आधारित ड्रोन कृषि सेवा मॉडल को कोलकाता में आयोजित CSC ई-गवर्नेंस के राष्ट्रीय समारोह में सम्मान मिला। जिले की 10 सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को ड्रोन से उर्वरक छिड़काव, कृषि यंत्रीकरण और डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहल ग्रामीण कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और किसानों की लागत कम करने की दिशा में देश के लिए प्रेरणादायक मॉडल बन रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Jul 2026, 03:13 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 10:49 AM
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की तकनीक आधारित कृषि पहल ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। जिले में विकसित PACS आधारित ड्रोन कृषि सेवा मॉडल को कोलकाता में आयोजित CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के 17वें स्थापना दिवस समारोह में राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। इस मॉडल को ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों तक आधुनिक कृषि सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक प्रभावी और अनुकरणीय पहल बताया गया। 

एक ही केंद्र पर मिलेंगी कई कृषि सुविधाएं धमतरी में विकसित किए जा रहे PACS मॉडल के तहत किसानों को एक ही स्थान पर ड्रोन सेवा, कृषि यंत्रीकरण, डिजिटल सेवाएं, बैंकिंग सुविधा, किसान पंजीयन, कृषि परामर्श और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की योजना है। इससे ग्रामीण किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने में मदद मिलेगी।

किसानों तक पहुंच रही ड्रोन सेवा

धमतरी जिले की 10 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को ड्रोन से तरल उर्वरकों के छिड़काव की सुविधा दी जा रही है। ड्रोन तकनीक से किसानों का समय और श्रम बच रहा है। साथ ही उर्वरकों का समान और वैज्ञानिक तरीके से उपयोग हो रहा है, जिससे खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में सहायता मिल रही है।

धमतरी बना ड्रोन कृषि सेवा का अग्रणी जिला

पिछले महीने कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की मौजूदगी में जिले की 10 PACS समितियों में ड्रोन स्प्रेयर सेवा की शुरुआत की गई थी। इसके साथ ही धमतरी देश का पहला जिला बना, जहां सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को ड्रोन आधारित कृषि सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। लोहरसी समिति में प्रशिक्षित ड्रोन पायलटों ने इसका सफल प्रदर्शन भी किया था।

इन PACS समितियों में मिल रही ड्रोन सुविधा

धमतरी जिले में बोड़रा, लोहरसी, दोनर, अछोटा, खरेंगा, भोथीडीह, कुंदेल, गड़ाडीह, जुगदेही और करेली PACS समितियों के माध्यम से किसानों को जरूरत के अनुसार ड्रोन सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में देशभर के कृषि और सहकारिता क्षेत्र के विशेषज्ञों ने ड्रोन तकनीक, डिजिटल कृषि सेवाओं और PACS की भूमिका पर चर्चा की। विशेषज्ञों ने कहा कि ड्रोन तकनीक के उपयोग से जल, उर्वरक और श्रम की बचत के साथ खेती को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनाया जा सकता है।

कृषि आधुनिकीकरण पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार PACS समितियों को बहुउद्देशीय सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने पर काम कर रही है। इसका उद्देश्य किसानों को गांव स्तर पर आधुनिक तकनीक और जरूरी कृषि सेवाएं उपलब्ध कराकर उनकी आय बढ़ाना है। धमतरी का ड्रोन कृषि सेवा मॉडल अब केवल जिले की उपलब्धि नहीं रह गया है, बल्कि यह देशभर में तकनीक आधारित कृषि विकास का उदाहरण बनकर सामने आया है। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें