Saturday, 27 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
सड़क हादसा : ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत संजीवनी एक्सप्रेस बनी फरिश्ता : 108 के स्टाफ की सूझबूझ से बची दो जिंदगियां, एम्बुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव दहेज प्रताड़ना : अतिरिक्त दहेज नहीं मिला तो पत्नी को दिया ट्रिपल तलाक, मामला दर्ज परीक्षा से पहले फूटा महाराष्ट्र टीईटी का पेपर, सरकार ने परीक्षा रद्द की गुजरात में बड़ा हादसा : अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भरभराकर ढह गई इमारत, मलबे में दबे कई लोग तिहरा हत्याकांड : शक में पागल पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदा सड़क हादसा : ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत संजीवनी एक्सप्रेस बनी फरिश्ता : 108 के स्टाफ की सूझबूझ से बची दो जिंदगियां, एम्बुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव दहेज प्रताड़ना : अतिरिक्त दहेज नहीं मिला तो पत्नी को दिया ट्रिपल तलाक, मामला दर्ज परीक्षा से पहले फूटा महाराष्ट्र टीईटी का पेपर, सरकार ने परीक्षा रद्द की गुजरात में बड़ा हादसा : अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भरभराकर ढह गई इमारत, मलबे में दबे कई लोग तिहरा हत्याकांड : शक में पागल पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदा
W 𝕏 f
होम शिक्षा परीक्षा से पहले फूटा महाराष्ट्र टीईटी का पेपर, सर…
परीक्षा से पहले फूटा महाराष्ट्र टीईटी का पेपर, सरकार ने परीक्षा रद्द की
परीक्षा से पहले फूटा महाराष्ट्र टीईटी का पेपर, सरकार ने परीक्षा रद्द की
🔴 BREAKING शिक्षा

परीक्षा से पहले फूटा महाराष्ट्र टीईटी का पेपर, सरकार ने परीक्षा रद्द की

महाराष्ट्र में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। राज्य में 28 जून को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी का पेपर एग्जाम से ठीक एक दिन पहले लीक हो गया है। पेपर लीक होने की यह बड़ी घटना ठाणे से सामने आई है। इस गड़बड़ी की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत एक्शन लेते हुए फिलहाल इस परीक्षा को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।

विशेष संवाददाता
27 Jun 2026, 04:02 PM
मुंबई

महाराष्ट्र में 28 जून 2026 को होने वाली महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) परीक्षा रद्द कर दी गई है। परीक्षा से महज एक दिन पहले पेपर लीक होने की सूचना मिलने के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया। इस घटना ने लाखों अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पेपर लीक होने की जानकारी पुलिस को पहले ही मिल गई थी। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि प्रश्नपत्र ठाणे से लीक हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया और कथित तौर पर लीक हुआ पेपर बरामद कर लिया। 

कई लोगों को हिरासत में लिया गया

पेपर लीक मामले में पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि प्रश्नपत्र कैसे बाहर पहुंचा और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लाखों अभ्यर्थियों को झटका

परीक्षा रद्द होने से राज्यभर के अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। कई उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने की तैयारी कर चुके थे। अब उन्हें नई परीक्षा तिथि का इंतजार करना होगा। सरकार की ओर से अभी नई परीक्षा तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उम्मीद है कि जांच पूरी होने के बाद जल्द ही नया कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

जांच जारी, जल्द आ सकता है बड़ा खुलासा

पेपर लीक मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस और संबंधित विभाग जांच में जुटे हैं। अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि प्रश्नपत्र लीक होने की पूरी साजिश कैसे रची गई और इसमें किन लोगों की भूमिका रही।

अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें