Friday, 04 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba News: 10 साल से बदहाल सड़क, कीचड़ में बैठकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जानिए पूरी खबर... Mahasamund Crime News: विशेष सर्च अभियान में 47 भगोड़े वारंटी गिरफ्तार, लंबे समय से थे फरार Mahasamund Road Accident: खतरनाक मोड़ बना ब्लैक स्पॉट, डिवाइडर से टकराया ट्रक Government School Entry Rules: स्कूल ठीक करो अभियान को झटका, अब बिना अनुमति सरकारी स्कूलों में नो एंट्री Bilaspur Murder Case: रेलवे स्टेशन के पास ठेका कर्मी की निर्मम हत्या, मामूली विवाद बना मौत की वजह Korba News: 10 साल से बदहाल सड़क, कीचड़ में बैठकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जानिए पूरी खबर... Mahasamund Crime News: विशेष सर्च अभियान में 47 भगोड़े वारंटी गिरफ्तार, लंबे समय से थे फरार Mahasamund Road Accident: खतरनाक मोड़ बना ब्लैक स्पॉट, डिवाइडर से टकराया ट्रक Government School Entry Rules: स्कूल ठीक करो अभियान को झटका, अब बिना अनुमति सरकारी स्कूलों में नो एंट्री Bilaspur Murder Case: रेलवे स्टेशन के पास ठेका कर्मी की निर्मम हत्या, मामूली विवाद बना मौत की वजह
W 𝕏 f
होम महासमुंद Mahasamund Crime News: विशेष सर्च अभियान में 47 भ…
47 individuals with outstanding warrants were arrested (Image Source: Keertiman Media)
47 individuals with outstanding warrants were arrested (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING महासमुंद

Mahasamund Crime News: विशेष सर्च अभियान में 47 भगोड़े वारंटी गिरफ्तार, लंबे समय से थे फरार

Mahasamund Crime News: पुलिस के विशेष सर्च अभियान में 3 सितंबर को जिलेभर से 47 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 18 स्थायी और 29 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। सभी आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के बाद संबंधित अदालतों में पेश किया गया।

कीर्तिमान न्यूज
04 Sep 2026, 11:31 AM
महासमुंद
Mahasamund Crime News: जिला पुलिस ने जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से एक बड़ा अभियान छेड़ा है। फरार आरोपियों और लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे वारंटियों की धरपकड़ के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा 1 सितंबर से 7 सितंबर तक विशेष ‘सर्च अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने 3 सितंबर को पूरे जिले में ताबड़तोड़ छापेमारी की और कुल 47 वारंटियों को दबोच लिया। इनमें से 18 स्थायी वारंटी और 29 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी स्थानीय विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी वारंट के बाद भी लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी 47 आरोपियों को वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर संबंधित अदालतों में पेश कर दिया है। 

थानावार कार्रवाई का विवरण:

  • थाना बसना (13 वारंटी): बसना पुलिस ने सबसे ज्यादा कार्रवाई करते हुए 2 स्थायी और 11 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा।

    • स्थायी वारंटी: श्याम लाल नायक (52, बसना) और मोहन गिरी (36, बंसुला)।

गिरफ्तारी वारंटी: मनीष अग्रवाल (30, रायपुर/सरसीवा), प्रेम सिंह (24, बसना), लकेश्वर गिरी (33, गढ़पटनी), पप्पू सोनवानी (27, बसना), भिष्मदेव जगत (32, खरोरा बरिहापाली), महेश राम रात्रे (27, अखराभाठा), गजानंद साव (34, बरोंली), सहोदरा केसरिया (45, बेलडीहीपठार), गणेश टांडी (38, सीतापुर), गोवर्धन टांडी (58, सीतापुर) और अश्वनी ग्वाल (23, जगदीशपुर)।

  • थाना सरायपाली (10 स्थायी वारंटी): सरायपाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया— कुष्ठो (35, पलसापाली), महेशराम (40, जम्हारी), आलेख सारर्थी (24, दुलारपाली), चुडामणी (40, बानीपाली), चंदन दास (20, डुडुमचुंवा), सुचित्रा कानुनगो (उडियापारा), बजरंग दास (46, डुडमचुंवा), सुरेश प्रधान (32, छुआलीपतरा), गोविंददास (26, डुडुमचुंवा) और तेज कुमार भोई (19, सरायपाली)।
  • थाना पिथौरा (7 गिरफ्तारी वारंटी): पिथौरा क्षेत्र से मुकेश कुमार पटेल (37, मुदीपार), उमाशंकर पटेल (55, कोचरॉ), रेवाराम सोनवानी (55, लामीडीही), बलराम यादव (19, गोपालपुर), रमेश बरिहा (20, गोपालपुर), सदानंद यादव (19, गोपालपुर) और प्रियंका बंजारे (कसीबाहरा) को गिरफ्तार किया गया।

  • थाना बागबाहरा (3 वारंटी): यहाँ से 1 स्थायी वारंटी चेतराम बारिहा (28, नरतोरी) तथा 2 गिरफ्तारी वारंटी मोहम्मद अंसारी अली (38, नवागांव) और संजय चंद्राकर (बोडरीदादर) हत्थे चढ़े।

  • थाना सांकरा (3 गिरफ्तारी वारंटी): अंजोर सिंह सिदार (52, लारीपुर), मथामनी भोई (23, सलड़ीह) और जीवन लाल साहू (27, कंचनपुर) को पकड़ा गया।

  • थाना पटेवा (3 गिरफ्तारी वारंटी): वासुदेव लहरे (28, पचरी), डिगेश्वर बंजोर (36, बरभाटा) और बिन्दुबाई बंजोर (32, बरभांठा) की गिरफ्तारी हुई।

  • थाना कोमाखान (3 गिरफ्तारी वारंटी): नेमीचंद नायक (45, अमेरा), गिरीश साहू (40, चंदरपुर) और सोहद्रा बाई (35, अमेरा) को धर दबोचा गया।

  • थाना महासमुंद (2 स्थायी वारंटी): जयप्रकाश (30, भूसापारा) और संतोष कोसरिया (41, बीच पारा) को गिरफ्तार किया गया।

  • थाना बलौदा (2 स्थायी वारंटी): श्वेत कुमार भोई (53, भुरसापाली) और रसंता बाई (30, कुसमीसरार) को पकड़ा गया।

  • थाना सिंघोड़ा (1 स्थायी वारंटी): अनिल मलिक (31, छिबरा) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें