Tuesday, 01 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के ठिकाने पर तड़के पहुंची टीम Balaghat Tiger Attack: 6 महीनों में 6 मौतों से दहला कान्हा बफर जोन, विधायक ने सीएम के सामने उठाई सुरक्षा की मांग Bastar News: जमीन में गांजा गाड़कर छुपाया था माल, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹28 लाख का माल जब्त Nepal Flood: तबाही के बीच जलविद्युत  सुरंगों में जिंदगी और मौत की जंग, रेस्क्यू में जुटीं अंतरराष्ट्रीय टीमें Korba News: पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने उठाई आत्मघाती कदम, मौत से पहले बहनों को भेजा वीडियो Durg ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के ठिकाने पर तड़के पहुंची टीम Balaghat Tiger Attack: 6 महीनों में 6 मौतों से दहला कान्हा बफर जोन, विधायक ने सीएम के सामने उठाई सुरक्षा की मांग Bastar News: जमीन में गांजा गाड़कर छुपाया था माल, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹28 लाख का माल जब्त Nepal Flood: तबाही के बीच जलविद्युत  सुरंगों में जिंदगी और मौत की जंग, रेस्क्यू में जुटीं अंतरराष्ट्रीय टीमें Korba News: पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने उठाई आत्मघाती कदम, मौत से पहले बहनों को भेजा वीडियो
W 𝕏 f
होम रायपुर महासंगम :  राज्यपाल रमेन डेका ने किया 3 राज्यों क…
छत्तीसगढ़ मण्डपम में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ मण्डपम में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम
रायपुर

महासंगम :  राज्यपाल रमेन डेका ने किया 3 राज्यों के स्थापना दिवस समारोह का आगाज  

मुख्य अतिथि का संदेश कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका ने तीनों राज्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे की भाषा, कला और संस्कृति को अपनाने से देश की एकता और अखंडता मजबूत होती है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
21 Jun 2026, 03:59 PM
रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन आज विभिन्न संस्कृतियों के अनूठे संगम का गवाह बना। अवसर था पश्चिम बंगाल, गोवा और तेलंगाना राज्यों के स्थापना दिवस का, जिसे 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' अभियान के तहत बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। उन्होंने तीनों राज्यों के नागरिकों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जब हम एक-दूसरे की भाषा, कला और जीवन-शैली को अपनाते हैं, तो देश की एकता और अखंडता को एक नई ताकत मिलती है। 

महापुरुषों की धरती बंगाल और गोवा की अनूठी संस्कृति का जिक्र

अपने संबोधन के दौरान राज्यपाल डेका ने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से तीनों राज्यों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल को याद करते हुए कहा कि इस धरती ने देश को बंकिमचंद्र चटर्जी, स्वामी विवेकानंद, ईश्वर चंद्र विद्यासागर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुष दिए हैं, जिन्होंने समाज और आजादी की लड़ाई की दिशा बदल दी। वहीं, देश के सबसे छोटे राज्य गोवा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्रफल में भले ही यह छोटा हो, लेकिन इसकी सांस्कृतिक विरासत अद्भुत है, जहाँ भारतीय और पुर्तगाली संस्कृति का बेहतरीन तालमेल दिखता है।

लोक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां

समारोह के दौरान लोकभवन का माहौल पूरी तरह से उत्सव के रंग में डूबा नजर आया। अलग-अलग विश्वविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने पश्चिम बंगाल, गोवा और तेलंगाना की पारंपरिक संस्कृतियों को दर्शाते हुए बेहद खूबसूरत और रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने प्रदेश की परंपराओं और इतिहास के बारे में जानकारियां साझा कीं। इस मौके पर राज्यपाल ने मेहमानों को राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, वहीं प्रतिनिधियों ने भी राज्यपाल को अपने राज्य की ओर से विशेष प्रतीक चिन्ह सौंपे।

समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियां सम्मानित

इस खास आयोजन में केवल सांस्कृतिक रंग ही नहीं बिखरे, बल्कि समाज के लिए मिसाल पेश करने वाले चेहरों को भी मंच पर सराहा गया। राज्यपाल रमेन डेका ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया। इसमें जगदलपुर के 'ट्री मैन' के नाम से मशहूर और पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित सम्पत झा सहित रिनी छाबड़ा,सीमा गुप्ता,ललिता पैकरा और  तूलिका पाण्डेय को उनकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें