Monday, 19 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Tyre Factory Fire: उरला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, टार रिसाव की आशंका CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Raipur Tyre Factory Fire: उरला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, टार रिसाव की आशंका CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › बड़ी कार्रवाई : ट्रेलर किराये पर लेकर 5.20 लाख मे…
ट्रेलर किराये पर लेकर 5.20 लाख में बेचने वाला शातिर ठग गिरफ्तार
ट्रेलर किराये पर लेकर 5.20 लाख में बेचने वाला शातिर ठग गिरफ्तार
रायगढ़

बड़ी कार्रवाई : ट्रेलर किराये पर लेकर 5.20 लाख में बेचने वाला शातिर ठग गिरफ्तार

कोतरारोड़ पुलिस ने ट्रेलर वाहन को किराये पर लेकर उसे 5.20 लाख रुपये में बेचने वाले शातिर ठग सुदामा प्रधान उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी पहचान, नकली किरायानामा और ब्लैंक चेक का इस्तेमाल कर वाहन मालिक से धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि फरार साथी की तलाश जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 Jun 2026, 04:01 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 07:03 AM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

कोतरारोड़ पुलिस ने ट्रेलर वाहन को किराये पर लेकर उसे अवैध रूप से बेच देने वाले एक शातिर ठग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने फर्जी पहचान, नकली किरायानामा और ब्लैंक चेक का इस्तेमाल कर वाहन मालिक के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी। मामले में उसका एक साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

गोरखा निवासी हरदीप सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2024 में एक व्यक्ति ने खुद को “राकेश डनसेना” बताकर उसका ट्रेलर वाहन किराये पर लिया था। दोनों के बीच 80 हजार रुपये मासिक किराया तय हुआ था और 7 नवंबर 2024 को विधिवत किरायानामा भी तैयार किया गया था। भरोसा कायम करने के लिए आरोपी ने एचडीएफसी बैंक का हस्ताक्षरयुक्त ब्लैंक चेक भी दिया था।

किराया बंद होने के बाद संदिग्ध गतिविधि शुरू

कुछ दिनों तक सब सामान्य रहा, लेकिन बाद में आरोपी का मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद न तो वाहन मालिक को किराया मिला और न ही ट्रेलर वाहन वापस किया गया। संदेह होने पर पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि खुद को राकेश डनसेना बताने वाला व्यक्ति असल में ग्राम गहलोई, थाना पुसौर निवासी सुदामा प्रधान उर्फ छोटू है। इसके बाद थाना कोतरारोड़ में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश तेज की। कोतरारोड़ और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़कर हिरासत में लिया और पूछताछ की।

साथी के साथ मिलकर बनाई थी ठगी की योजना

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी गुरप्रीत सिंह के साथ मिलकर यह पूरी साजिश रची थी। गुरप्रीत ने वाहन मालिक को एनटीपीसी लारा में काम दिलाने का झांसा दिया, जबकि सुदामा प्रधान ने फर्जी पहचान बनाकर किराये का सौदा पूरा किया। दोनों आरोपियों ने मिलकर ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 15 AC 4476 को रायपुर ले जाकर गुढ़ियारी क्षेत्र में हार्स और ट्राला सहित 5 लाख 20 हजार रुपये में बेच दिया। बिक्री से प्राप्त रकम को दोनों ने आपस में बांट लिया। पुलिस को जानकारी मिली है कि वाहन को बाद में काटकर कबाड़ में बदल दिया गया।

पुराने अपराधों में भी संलिप्तता की आशंका

आरोपी ने पूछताछ में वाहन चोरी और मोबाइल चोरी की कुछ पुरानी घटनाओं में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है, जिसकी पुलिस अलग से जांच कर रही है। इससे आरोपी के आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले में फरार सह-आरोपी गुरप्रीत सिंह की तलाश लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि फर्जी दस्तावेज और धोखाधड़ी के जरिए लोगों की मेहनत की कमाई हड़पने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें