Tuesday, 25 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय बेंगलुरु में 100 पेंडिंग चालान भरने पहुंचा शख्स, …
ट्रैफिक चालान
ट्रैफिक चालान
राष्ट्रीय

बेंगलुरु में 100 पेंडिंग चालान भरने पहुंचा शख्स, मिली बेहद लंबी रसीद

बेंगलुरु में एक दोपहिया चालक ने 100 लंबित ट्रैफिक चालान का भुगतान किया, जिसके बाद उसे जमीन तक पहुंचने वाली लंबी रसीद मिली। 50 प्रतिशत छूट के बावजूद उसने 27,500 रुपये जमा किए। अधिकांश चालान हेलमेट नहीं पहनने से जुड़े बताए गए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
24 Jun 2026, 08:21 PM
बेंगलुरु

बेंगलुरु में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले एक वाहन चालक की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। राजाजीनगर ट्रैफिक पुलिस ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें एक व्यक्ति हाथ में बेहद लंबी चालान रसीद लिए खड़ा दिखाई दे रहा है। रसीद इतनी लंबी है कि वह उसके हाथ से नीचे फर्श तक पहुंच रही है।

एक-दो नहीं 100 बार तोड़े ट्रैफिक नियम

पुलिस के अनुसार, व्यक्ति के नाम पर कुल 100 लंबित ट्रैफिक चालान दर्ज थे। इनमें बड़ी संख्या में चालान दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने के कारण काटे गए थे। कर्नाटक सरकार की ओर से लंबित यातायात चालानों के निपटारे के लिए 50 प्रतिशत छूट दी गई थी। इसी योजना का लाभ लेने के लिए व्यक्ति राजाजीनगर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपने सभी चालान जमा कर दिए। 

50% छूट के बाद भी ढीली हो गयी जेब

छूट मिलने के बाद भी उसे 27,500 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। यदि छूट लागू नहीं होती, तो उसे करीब 55 हजार रुपये का भुगतान करना पड़ता। 100 मामलों की सूची एक ही रसीद में छपने के कारण बिल असामान्य रूप से लंबा हो गया, जिसकी तस्वीर अब लोगों का ध्यान खींच रही है।

चालान के बाद किया नियम पालन का वादा

पुलिस ने बताया कि जुर्माना जमा करने के बाद व्यक्ति ने आगे से यातायात नियमों का पालन करने और हमेशा हेलमेट पहनने की बात कही है। तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे नियमों की अनदेखी का नतीजा बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स लंबी रसीद को लेकर मजाकिया टिप्पणियां कर रहे हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें