Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम जगदलपुर (बस्तर) मानसून ट्रिप बनी हादसे की वजह : तीरथगढ़ जलप्रपात …
तीरथगढ़ जलप्रपात के पास दुर्घटनाग्रस्त कार
तीरथगढ़ जलप्रपात के पास दुर्घटनाग्रस्त कार
जगदलपुर (बस्तर)

मानसून ट्रिप बनी हादसे की वजह : तीरथगढ़ जलप्रपात के पास अनियंत्रित हुई कार, समय रहते बची चार युवकों की जान

तीरथगढ़ जलप्रपात के पास रायपुर से घूमने आए चार युवकों की कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराने के बाद जलप्रपात के ऊपरी हिस्से में जाकर फंस गई। स्थानीय लोगों, पुलिस और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित निकालकर दरभा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
06 Jul 2026, 12:58 PM
जगदलपुर
बस्तर जिले के प्रसिद्ध तीरथगढ़ जलप्रपात के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घूमने आए युवकों की कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगी सुरक्षा रेलिंग से टकराते हुए जलप्रपात के ऊपरी हिस्से के किनारे जाकर अटक गई। हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए। समय रहते स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद मिलने से सभी की जान बच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी युवक रायपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे मानसून के दौरान तीरथगढ़ जलप्रपात की खूबसूरती देखने बस्तर पहुंचे थे। जलप्रपात के पास पहुंचते ही किसी कारण से कार का चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार रेलिंग से टकराकर खतरनाक स्थिति में जाकर फंस गई।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया राहत अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद शुरू की और पुलिस को सूचना दी। दरभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से राहत अभियान चलाया। कार में फंसे चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए दरभा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। सभी घायलों की हालत स्थिर चिकित्सकों के अनुसार चारों युवकों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। किसी भी युवक को गंभीर चोट नहीं आई है, जिससे राहत की बात सामने आई है।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह वाहन के अनियंत्रित होने को माना जा रहा है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें