Tuesday, 01 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Railway News: बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी का काम, अक्टूबर में कई ट्रेनों पर असर Youth Congress Election: मुंगेली में फर्जी मतदान पर विवाद, MP से आए 9 युवाओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप Chhattisgarh ED Raid: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पूर्व निज सचिव के घर छापा Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल Raipur Road Accident: ट्रक और क्रेटा में सीधी भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल Railway News: बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी का काम, अक्टूबर में कई ट्रेनों पर असर Youth Congress Election: मुंगेली में फर्जी मतदान पर विवाद, MP से आए 9 युवाओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप Chhattisgarh ED Raid: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पूर्व निज सचिव के घर छापा Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल Raipur Road Accident: ट्रक और क्रेटा में सीधी भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Mandla Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से युव…
Mandla road accident, youth killed (Image Source: Keertiman Media)
Mandla road accident, youth killed (Image Source: Keertiman Media)
राष्ट्रीय

Mandla Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, फरार चालक की तलाश में पुलिस

Mandla Road Accident: मंडला के मोतीनाला थाना क्षेत्र में NH-30 पर मंगली गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस मृतक की पहचान और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
01 Sep 2026, 05:36 PM
मध्य प्रदेश
Mandla Road Accident: मंडला जिले में नेशनल हाईवे-30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मोतीनाला थाना क्षेत्र के मंगली गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सड़क किनारे पड़ा मिला युवक जानकारी के अनुसार, सुबह के समय मंगली गांव के पास ग्रामीणों की नजर नेशनल हाईवे-30 के किनारे पड़े एक युवक पर पड़ी। युवक को सड़क किनारे बेसुध हालत में देखकर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और 112 आपातकालीन सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने युवक की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस खंगाल रही CCTV

इसके बाद शव को कब्जे में लेकर संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की जानकारी मिलने के बाद मोतीनाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू करने के साथ मृतक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फिलहाल युवक की उम्र, नाम और उसके निवास स्थान की जानकारी सामने नहीं आई है।

अज्ञात वाहन की तलाश तेज

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर मृतक की पहचान करने में जुटी है। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस प्रारंभिक जांच में युवक की मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि युवक सड़क पर पैदल जा रहा था या किसी अन्य माध्यम से घटनास्थल तक पहुंचा था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है।

CCTV से चालक की तलाश

अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए हाईवे तथा आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों के सामने आने के बाद घटना की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें