Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार मोदी के 12 वर्ष : महासमुंद में जनसंपर्क विभाग की …
महासमुंद में मोदी सरकार 12 वर्ष प्रदर्शनी
महासमुंद में मोदी सरकार 12 वर्ष प्रदर्शनी
राज्य सरकार

मोदी के 12 वर्ष : महासमुंद में जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र

महासमुंद के लोहिया चौक में जनसंपर्क विभाग द्वारा तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Jun 2026, 04:07 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 02:03 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा महासमुंद शहर के लोहिया चौक में 16 जून से 18 जून 2026 तक तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

इस प्रदर्शनी का शुभारंभ नगर पुरोहित पंकज तिवारी जी के मुख्य आतिथ्य एवं बाल बैडमिंटन के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पुष्पेंद्र साहू एवं लक्ष्मी चंद्राकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष ऐतराम साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, जनपद सदस्य विजय लक्ष्मी जांगड़े, पार्षद माखन पटेल, पीयूष साहू, अग्रज शर्मा, अरविंद प्रहरे, हनीश बग्गा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहे।

विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन

शुभारंभ के पश्चात सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों ने विभिन्न विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राष्ट्रीय उपलब्धियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। ऐतराम साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, अधोसंरचना, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। फोटो प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं एवं उपलब्धियों को आकर्षक छायाचित्रों और जानकारीपरक सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 4.3 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसानों के खातों में हस्तांतरित किए जाने की जानकारी दी गई है। साथ ही एमएसपी, कृषि सुधार और ई-नाम प्लेटफॉर्म की जानकारी भी शामिल है।

राष्ट्रीय सुरक्षा एवं आत्मनिर्भर भारत पर फोकस

राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत रक्षा क्षेत्र में हुए उल्लेखनीय कार्यों को भी प्रदर्शित किया गया है। इसमें स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने तथा लगभग 38,400 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड रक्षा निर्यात से संबंधित जानकारी शामिल है। गरीब कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना, निःशुल्क राशन वितरण, महिला सशक्तिकरण एवं कमजोर वर्गों के उत्थान से जुड़ी योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया है। पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक पक्के मकानों के निर्माण की उपलब्धि को विशेष रूप से दर्शाया गया है। अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में चिनाब ब्रिज, अटल सेतु, राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और वंदे भारत ट्रेनों जैसी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही सेमीकंडक्टर निर्माण, डिजिटल इंडिया और विज्ञान-प्रौद्योगिकी की प्रगति को भी शामिल किया गया है।

महिला सशक्तिकरण एवं सांस्कृतिक विरासत

महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत लखपति दीदी अभियान, युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास, डिजिटल सेवाओं का विस्तार तथा सामाजिक समावेशन के प्रयासों को भी प्रदर्शनी में प्रमुखता दी गई है। अयोध्या राम मंदिर निर्माण और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी उपलब्धियों को भी दर्शाया गया है। प्रदर्शनी स्थल पर एलईडी स्क्रीन एवं कला जत्था के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन किया जा रहा है। जनसंपर्क विभाग द्वारा आगंतुकों को जनमन पत्रिका एवं अन्य पुस्तिकाओं का निःशुल्क वितरण भी किया जा रहा है। तीन दिवसीय यह फोटो प्रदर्शनी आम नागरिकों के लिए खुली है। बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, जिससे उन्हें देश के विकास और सुशासन की दिशा में हुए कार्यों की विस्तृत समझ मिल रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें