Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Mohan Bhagwat Speech: हिंदू जागेंगे तो दुनिया जाग…
Mohan Bhagwat addressing Hindu Vishwa Bandhu event (Image source: Keertiman Media)
Mohan Bhagwat addressing Hindu Vishwa Bandhu event (Image source: Keertiman Media)
राष्ट्रीय

Mohan Bhagwat Speech: हिंदू जागेंगे तो दुनिया जागेगी…, टोरंटो में बोले मोहन भागवत, धर्म को लेकर कही बड़ी बात

Mohan Bhagwat Speech: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने टोरंटो के ‘हिंदू विश्व बंधु’ कार्यक्रम में भारत की संस्कृति और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना पर बात की। उन्होंने कहा कि हिंदू विचार केवल पूजा-पद्धति तक सीमित नहीं है और भारत ने मानवता की सेवा के जरिए दुनिया में अपनी पहचान बनाई है।

ल
प्रकाशित: 31 Aug 2026, 02:10 PM · अपडेट: 12 Oct 2026, 09:00 AM
टोरंटो
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mohan Bhagwat Speech: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख ने सोमवार को 'हिंदू विश्व बंधु' कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने भारत की संस्कृति, हिंदू दर्शन, 'वसुधैव कुटुंबकम' और मानवता के प्रति देश की सोच पर अपनी बात रखी।
भागवत ने कहा कि भारत ने दुनिया में अपनी पहचान किसी महाशक्ति के रूप में नहीं, बल्कि मानवता की निस्वार्थ सेवा के जरिए बनाई है। उन्होंने कहा कि जब भी दुनिया के किसी हिस्से से भारत से मदद मांगी गई, देश ने पीछे हटने के बजाय सहायता का हाथ बढ़ाया।

'हिंदू जागेंगे तो दुनिया जागेगी'

मोहन भागवत ने कहा कि भारत की सेवा और स्वीकार करने की परंपरा उसके संस्कारों का हिस्सा है। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा, 'हिंदू जागेंगे तो दुनिया जागेगी।' उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा केवल इंसानों तक सीमित नहीं है। सजीव और निर्जीव दोनों को अपनेपन की नजर से देखना इसकी विशेषता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में विविधता को केवल एकता के साथ जोड़कर नहीं देखा जाता, बल्कि विविधता को भी एकता का ही स्वरूप माना जाता है।

धर्म को सिर्फ पूजा-पद्धति तक सीमित नहीं किया जा सकता

भागवत ने कहा कि ‘हिंदू’ शब्द को किसी एक भाषा, पूजा-पद्धति या जीवनशैली तक सीमित नहीं किया जा सकता। उन्होंने 'वसुधैव कुटुंबकम' का जिक्र करते हुए कहा कि पूरी धरती को एक परिवार मानने की भावना लोगों को एक-दूसरे के सम्मान और सेवा के लिए प्रेरित करती है।

भारत ने दुनिया को क्या दिया?

RSS प्रमुख ने कहा कि भारत के पूर्वजों ने मैक्सिको से साइबेरिया और दक्षिण-पूर्व एशिया तक यात्राएं कीं, लेकिन दूसरे देशों पर कब्जा नहीं किया। उन्होंने दुनिया के साथ ज्ञान, खगोल विज्ञान, आयुर्वेद और सभ्यता से जुड़े मूल्य साझा किए। भागवत ने भारत की शरण देने की परंपरा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अत्याचार से पीड़ित कई समुदायों को भारत में आश्रय मिला और उन्होंने अपनी पहचान व परंपराओं के साथ यहां जीवन बिताया।
उन्होंने कहा कि दूसरों की सेवा करना भारतीय परंपरा में कर्तव्य माना गया है। उनके मुताबिक, भारत की असली ताकत उसकी सेवा भावना, स्वीकार्यता और मानवता के प्रति दृष्टिकोण में है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें