Monday, 19 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
River Accident: नवरात्रि मेले में गुब्बारे बेचने आए 12 वर्षीय मासूम की कनहर नदी में डूबने से मौत Fee Scam: 3 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों पर लगा ज्यादा फीस वसूलने का आरोप, पुलिस कमिश्नर से FIR दर्ज करने की मांग Food Security: जीवित महिला को कागजों में मृत दिखाकर बंद किया राशन, निष्पक्ष जांच की उठी मांग Raipur Tyre Factory Fire: उरला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, टार रिसाव की आशंका River Accident: नवरात्रि मेले में गुब्बारे बेचने आए 12 वर्षीय मासूम की कनहर नदी में डूबने से मौत Fee Scam: 3 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों पर लगा ज्यादा फीस वसूलने का आरोप, पुलिस कमिश्नर से FIR दर्ज करने की मांग Food Security: जीवित महिला को कागजों में मृत दिखाकर बंद किया राशन, निष्पक्ष जांच की उठी मांग Raipur Tyre Factory Fire: उरला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, टार रिसाव की आशंका
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › NEET Result 2026 : जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, 1…
NEET Result जल्द जारी हो सकता है
NEET Result जल्द जारी हो सकता है
राष्ट्रीय

NEET Result 2026 : जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, 1.40 लाख तक हो सकती हैं MBBS सीटें 

देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) किसी भी समय NEET UG री-एग्जाम का परिणाम जारी कर सकती है। इस परीक्षा में 20 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे, जो लंबे समय से अपने रिजल्ट और आगे की प्रवेश प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ेगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Jul 2026, 04:48 PM · अपडेट: 13 Oct 2026, 06:02 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) किसी भी समय NEET UG री-एग्जाम का परिणाम जारी कर सकती है। इस परीक्षा में 20 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे, जो लंबे समय से अपने रिजल्ट और आगे की प्रवेश प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ेगी।  
सूत्रों के अनुसार, परीक्षा परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद मेडिकल काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल भी जारी किया जाएगा। इस बार कोशिश है कि छात्रों को अधिक इंतजार न करना पड़े और सभी चरण तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से संचालित किए जाने की तैयारी है, ताकि अभ्यर्थियों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। 
री-एग्जाम से प्रभावित हुआ पूरा एडमिशन कैलेंडर 
इस वर्ष NEET UG री-एग्जाम आयोजित होने की वजह से मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया का पूरा कैलेंडर प्रभावित हुआ है। सामान्य परिस्थितियों में अब तक काउंसलिंग शुरू हो जाती, लेकिन परीक्षा दोबारा होने के कारण सभी चरण आगे खिसक गए। अब संबंधित एजेंसियां इस बात पर काम कर रही हैं कि रिजल्ट घोषित होते ही बिना किसी अतिरिक्त देरी के काउंसलिंग शुरू कर दी जाए।
जल्द जारी होगा मेडिकल सीट मैट्रिक्स 
मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध सीटों का अंतिम विवरण भी जल्द सार्वजनिक किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सीट मैट्रिक्स लगभग तैयार है और अगले कुछ दिनों में इसे आधिकारिक रूप से जारी किया जा सकता है। सीट मैट्रिक्स जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को यह स्पष्ट हो जाएगा कि सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में कितनी सीटें उपलब्ध हैं और वे अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार विकल्प भर सकेंगे।  
MBBS सीटों में 8 से 10 हजार तक बढ़ोतरी की संभावना
इस बार मेडिकल शिक्षा से जुड़े छात्रों के लिए एक और राहत भरी खबर सामने आ सकती है। सूत्रों का कहना है कि नए शैक्षणिक सत्र में MBBS सीटों की संख्या में 8 से 10 हजार तक का इजाफा होने की संभावना है। पिछले वर्ष देशभर में लगभग 1.29 लाख MBBS सीटें उपलब्ध थीं, जबकि इस बार यह आंकड़ा करीब 1.40 लाख तक पहुंच सकता है। यदि ऐसा होता है तो बड़ी संख्या में छात्रों को मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश का अवसर मिलेगा। मेडिकल शिक्षा का लगातार हो रहा विस्तार पिछले कुछ वर्षों से केंद्र सरकार मेडिकल शिक्षा के दायरे को लगातार बढ़ाने पर काम कर रही है। 
नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना
पुराने संस्थानों में सीटों का विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से MBBS सीटों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। इसका लाभ उन छात्रों को मिलेगा, जो हर साल सीमित सीटों के कारण प्रवेश से वंचित रह जाते हैं। देशभर में मेडिकल प्रवेश का एकमात्र माध्यम है NEET UG NEET UG देशभर के मेडिकल, डेंटल और अन्य अंडरग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली एकमात्र राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें