Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम सरगुजा संभाग सड़क नहीं तो खाट बनी सहारा : घायल युवक को ग्रामीण…
घायल युवक को खाट पर ले जाते ग्रामीण
घायल युवक को खाट पर ले जाते ग्रामीण
सरगुजा संभाग

सड़क नहीं तो खाट बनी सहारा : घायल युवक को ग्रामीणों ने 1 किमी पैदल ढोकर पहुंचाया एंबुलेंस तक

सरगुजा जिले के लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के रेवापुर गांव में सड़क सुविधा नहीं होने से घायल युवक को ग्रामीणों ने खाट पर लिटाकर एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक पैदल ले जाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। घटना ने ग्रामीण इलाकों में खराब सड़क व्यवस्था और आपात स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 30 Jul 2026, 06:38 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 11:19 AM
सरगुजा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
सरगुजा जिले के लुंड्रा क्षेत्र से एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में सड़क सुविधा की कमी की गंभीर तस्वीर सामने आई है। रेवापुर गांव में एक घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी, जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक को खाट पर लिटाकर करीब एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक पैदल चलकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया।

पेट में चाकू लगने से घायल हुआ युवक 

जानकारी के मुताबिक, रेवापुर गांव निवासी हाबिल नामक युवक अचानक पेट में चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, ताकि उसे जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके। लेकिन गांव तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क और बेहतर रास्ता नहीं होने के कारण एंबुलेंस युवक के घर तक नहीं पहुंच पाई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों के सामने घायल को अस्पताल ले जाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई। 

खाट पर लिटाकर कच्चे रास्ते से निकले ग्रामीण 

समय की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने घायल युवक को खाट पर लिटाया और कच्चे व उबड़-खाबड़ रास्तों से होते हुए पैदल चलना शुरू किया। करीब एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करने के बाद वे युवक को मुख्य सड़क तक लेकर पहुंचे, जहां एंबुलेंस खड़ी थी। इसके बाद घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ग्रामीणों की परेशानी और सड़क की बदहाल स्थिति दिखाई दे रही है।

सड़क सुविधा को लेकर उठे सवाल 

इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आपात स्थिति में समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच पाने से मरीजों और उनके परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में कच्चे रास्तों की स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे आवागमन में बड़ी दिक्कत होती है। 

विधायक ने जल्द समाधान का दिया भरोसा 

इस मामले में लुंड्रा विधायक प्रमोद मिंज ने बताया कि क्षेत्र की अधिकांश सड़कों का निर्माण हो चुका है। उन्होंने कहा कि अंदरूनी इलाकों में नई बसाहटें विकसित हो रही हैं, जहां अभी पगडंडी या कच्चे रास्ते हैं। विधायक ने बताया कि बारिश के दौरान कई स्थानों पर खेती और कीचड़ के कारण रास्ते खराब हो जाते हैं। ऐसी समस्याओं का जल्द समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

सीएमएचओ बोले- सड़क नहीं होने से आती है परेशानी 

वहीं सरगुजा सीएमएचओ प्रेम सिंह मार्को ने कहा कि एंबुलेंस सामान्य तौर पर मौके तक पहुंचने का प्रयास करती है, लेकिन कई पहाड़ी और अंदरूनी इलाकों में सड़क की सुविधा नहीं होने के कारण वाहन गांव के भीतर तक नहीं पहुंच पाते। उन्होंने बताया कि ऐसे हालात में परिजनों को मरीज या घायल व्यक्ति को उठाकर एंबुलेंस तक लाना पड़ता है। उन्होंने सड़क सुविधा को इस समस्या का प्रमुख कारण बताया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें