Thursday, 15 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: सूरजपुर में बंद अस्पताल के बाहर प्रसव, स्वास्थ्य विभाग ने दो कर्मचारियों को किया निलंबित Road Construction: रायपुर में डामर महंगा होने से 6 सड़कों का काम अटका, दरें बढ़ाने निगम ने लिखा पत्र CG News: तेज रफ्तार पिकअप का कहर, विधायक के भाई समेत तीन लोगों की मौत Chhattisgarh News: खेत में बिछे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत Kanpur Robbery: बीजेपी नेता के फार्म हाउस में 32 लाख की डकैती, एक्शन में सीएम योगी, थाना प्रभारी सस्पेंड Dhamtari News: घर में घुसा तेंदुआ, तीन ग्रामीण घायल दो की हालत गंभीर CG News: सूरजपुर में बंद अस्पताल के बाहर प्रसव, स्वास्थ्य विभाग ने दो कर्मचारियों को किया निलंबित Road Construction: रायपुर में डामर महंगा होने से 6 सड़कों का काम अटका, दरें बढ़ाने निगम ने लिखा पत्र CG News: तेज रफ्तार पिकअप का कहर, विधायक के भाई समेत तीन लोगों की मौत Chhattisgarh News: खेत में बिछे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत Kanpur Robbery: बीजेपी नेता के फार्म हाउस में 32 लाख की डकैती, एक्शन में सीएम योगी, थाना प्रभारी सस्पेंड Dhamtari News: घर में घुसा तेंदुआ, तीन ग्रामीण घायल दो की हालत गंभीर
W 𝕏 f
होम › कारोबार › Onion and LPG prices: महंगाई की मार से बिगड़ा आम …
Rising food and fuel prices in India. (Image source: AI Genrated)
Rising food and fuel prices in India. (Image source: AI Genrated)
कारोबार

Onion and LPG prices: महंगाई की मार से बिगड़ा आम आदमी का बजट, जानें क्या है वजह

Onion and LPG prices: रसोई से लेकर वाहन चलाने तक, रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी कई चीजों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। चीनी, दूध और खाद्य तेल के बाद अब प्याज के दाम में भी तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल और LPG की कीमतों में हुई वृद्धि का असर भी घरेलू बजट पर साफ नजर आ रहा है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 31 Aug 2026, 12:52 PM · अपडेट: 15 Oct 2026, 10:20 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Onion and LPG prices: रसोई से लेकर वाहन चलाने तक, रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी कई चीजों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। चीनी, दूध और खाद्य तेल के बाद अब प्याज के दाम में भी तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल और LPG की कीमतों में हुई वृद्धि का असर भी घरेलू बजट पर साफ नजर आ रहा है। 
 31 अगस्त को दिल्ली में प्याज का खुदरा भाव करीब 62 रुपए प्रति किलोग्राम बताया जा रहा है। पिछले साल इसी अवधि में प्याज लगभग 33 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा था। यानी एक साल के भीतर इसकी कीमत में करीब दोगुना उछाल आया है। पिछले महीने देश की मंडियों में प्याज का औसत भाव लगभग 35 रुपए प्रति किलोग्राम रहा था। 

मुंबई में मंहगा होगा दुध

मुंबई में दूध की कीमत में भी बढ़ोतरी होने जा रही है। फिलहाल होलसेल मार्केट में दूध करीब 93 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। 1 सितंबर से प्रस्तावित बढ़ोतरी के बाद इसका भाव 102 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच जाएगा। हरा चारा और चूनी समेत पशु आहार की लागत बढ़ने को कीमतों में वृद्धि की प्रमुख वजह बताया गया है। त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ी कीमतों ने भी उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। 

LPG सिलेंडर भी हुआ मंहगा 

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में भी इस साल बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में करीब 79 रुपए की वृद्धि बताई जा रही है। पिछले साल 8 अप्रैल को दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 853 रुपए का था, जो अब बढ़कर करीब 942 रुपए तक पहुंच गया है। होटल, रेस्तरां और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में भी बड़ा बदलाव हुआ है। 

चीनी की दाम ने बढ़ाई चिंता 

दिल्ली में चीनी का भाव फिलहाल करीब 62 रुपए प्रति किलोग्राम है, जबकि एक साल पहले यह लगभग 45 रुपए प्रति किलोग्राम था। कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए सरकार ने घरेलू बाजार में ड्यूटी-फ्री चीनी आयात की अनुमति भी दी है। खाने में इस्तेमाल होने वाले सरसों के तेल की कीमत भी खुदरा बाजार में 200 रुपए प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई है। खाद्य तेल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर घर के मासिक बजट पर पड़ रहा है, खासकर उन परिवारों पर जिनकी रोजमर्रा की खपत अधिक है।  

बढ़ती कीतमों से घरेलू बजट बिगड़ा  

1 दिसंबर 2025 को दिल्ली में इसका भाव 1,580.50 रुपए था। बाद में दो बार कीमतों में कटौती के बावजूद इसका मौजूदा भाव करीब 2,738 रुपए तक पहुंच गया है। खाद्य पदार्थों से लेकर ईंधन और रसोई गैस तक कई जरूरी वस्तुओं के महंगे होने से आम परिवारों के खर्च का दबाव बढ़ रहा है। प्याज, चीनी और खाद्य तेल जैसी रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ने के साथ पेट्रोल-डीजल और LPG की कीमतों में बदलाव का असर भी दूसरे घरेलू खर्चों पर पड़ रहा है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी इस साल बढ़ोतरी देखने को मिली है। करीब चार साल बाद मई में लगातार चार बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए थे। इसके बाद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 7.5 रुपए प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें