Sunday, 30 Aug 2026 भारत
W 𝕏 f
होम रायगढ़ ऑपरेशन आघात : 30 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ…
30 लीटर महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार
30 लीटर महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

ऑपरेशन आघात : 30 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र में पुलिस नेऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई करते हुए एक महिला को 30 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। जब्त शराब की कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
08 Jul 2026, 01:19 PM
रायगढ़
रायगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत छाल थाना पुलिस ने ग्राम खेदापाली में छापेमार कार्रवाई करते हुए एक महिला को 30 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से जब्त शराब की कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई है। 
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में 'ऑपरेशन आघात' चलाया जा रहा है। इसी दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान को सूचना मिली कि ग्राम खेदापाली की रहने वाली सविता सतनामी अपने घर के पास इमली के पेड़ के नीचे अवैध रूप से महुआ शराब बेच रही है। 

30 लीटर महुआ शराब जब्त 

सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम रवाना की गई। सहायक उप निरीक्षक शिव खरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान महिला ग्राहकों को महुआ शराब बेचते हुए पकड़ी गई। तलाशी लेने पर उसके पास से 15-15 लीटर क्षमता की दो प्लास्टिक जरीकेन बरामद हुईं, जिनमें कुल 30 लीटर महुआ शराब भरी हुई थी। पुलिस ने पूरी खेप जब्त कर ली। गिरफ्तार महिला की पहचान 27 वर्षीय सविता सतनामी, पति झंगलूराम सतनामी, निवासी ग्राम खेदापाली, थाना छाल, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। 

अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान 

पुलिस ने उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई को सफल बनाने में सहायक उप निरीक्षक शिव खरे के साथ प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, शंकर सिंह क्षत्री, शंभू पाण्डेय तथा महिला आरक्षक रंजिता चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें