Wednesday, 08 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
सूने घर में घुसे चोर : सात कमरों के ताले तोड़कर ले गए 90 हजार के गहने बड़ी कार्रवाई: शराब-कोल लेवी घोटाला, वैभव अग्रवाल से EOW की लंबी पूछताछ, जांच हुई तेज ट्रेन हादसा : रेलवे लाइन पार करते वक्त तीन लंगूरों की मौके पर मौत, चौथे ने इलाज के दौरान दम तोड़ा आरक्षक सस्पेंड : कोर्ट चालान के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, विभागीय जांच शुरू हादसा : अवैध रेत परिवहन पर फूटा गुस्सा, हादसे में युवक की मौत के बाद ट्रैक्टर को किया आग के हवाले ऑपरेशन प्रहार : अवैध कबाड़ कारोबार पर कार्रवाई, 8.5 टन लोहे का कबाड़ और वाहन जब्त सूने घर में घुसे चोर : सात कमरों के ताले तोड़कर ले गए 90 हजार के गहने बड़ी कार्रवाई: शराब-कोल लेवी घोटाला, वैभव अग्रवाल से EOW की लंबी पूछताछ, जांच हुई तेज ट्रेन हादसा : रेलवे लाइन पार करते वक्त तीन लंगूरों की मौके पर मौत, चौथे ने इलाज के दौरान दम तोड़ा आरक्षक सस्पेंड : कोर्ट चालान के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, विभागीय जांच शुरू हादसा : अवैध रेत परिवहन पर फूटा गुस्सा, हादसे में युवक की मौत के बाद ट्रैक्टर को किया आग के हवाले ऑपरेशन प्रहार : अवैध कबाड़ कारोबार पर कार्रवाई, 8.5 टन लोहे का कबाड़ और वाहन जब्त
W 𝕏 f
होम रायगढ़ ऑपरेशन प्रहार : अवैध कबाड़ कारोबार पर कार्रवाई, 8…
अवैध कारोबर के साथ आरोपी गिरफ्तार
अवैध कारोबर के साथ आरोपी गिरफ्तार
🔴 BREAKING रायगढ़

ऑपरेशन प्रहार : अवैध कबाड़ कारोबार पर कार्रवाई, 8.5 टन लोहे का कबाड़ और वाहन जब्त

रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत छाल थाना क्षेत्र में 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और 6 चक्का ट्रक जब्त किया है। चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कबाड़ के स्रोत और वास्तविक मालिक की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
08 Jul 2026, 03:11 PM
रायगढ़
रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छाल थाना क्षेत्र में 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और उसके परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे 6 चक्का महिंद्रा ट्रक को जब्त किया है। जब्त की गई संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कबाड़ के स्रोत और उसके वास्तविक मालिक की जांच शुरू कर दी है। 
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। छाल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि हाटी क्षेत्र से एक 6 चक्का ट्रक में बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप भरकर घरघोड़ा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में बैरियर पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई। 

दस्तावेज नहीं दिखा तो जब्त किया वाहन

जांच के दौरान पुलिस ने वाहन क्रमांक CG-12 BD-1623 को रोककर तलाशी ली। ट्रक में तिरपाल से ढका हुआ लोहे का स्क्रैप, एंगल, टीन और अन्य कबाड़ सामग्री मिली। पुलिस ने चालक से परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई भी अधिकृत अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने कबाड़ और वाहन दोनों को जब्त कर लिया तथा मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त किया गया कबाड़ कहां से लाया गया था और इसका वास्तविक स्वामी कौन है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं यह सामग्री किसी चोरी या औद्योगिक परिसर से अवैध रूप से तो नहीं लाई गई थी। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान के साथ प्रधान आरक्षक शंभू प्रसाद पाण्डेय, आरक्षक राजेश राठौर, सतीश जगत, भगवती प्रसाद लक्ष्मे और थाना छाल के अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

अवैध कबाड़ नेटवर्क पर पुलिस की कड़ी नजर

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध कबाड़ का कारोबार अक्सर चोरी और औद्योगिक संपत्तियों से जुड़े अपराधों को बढ़ावा देता है। ऐसे नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई के लिए ऑपरेशन प्रहार लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना वैध दस्तावेज कबाड़ का परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें