Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय मासूम की मौत, जांच में जुटी पुलिस Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी CG News: ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय मासूम की मौत, जांच में जुटी पुलिस Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › ऑपरेशन आघात : किराना दुकान से बच्चों तक पहुंच रहा…
किराना दुकान में बिक रहा था नशा, आरोपी गिरफ्तार
किराना दुकान में बिक रहा था नशा, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

ऑपरेशन आघात : किराना दुकान से बच्चों तक पहुंच रहा था नशा, रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा

रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बच्चों को सोल्यूशन ट्यूब बेचने वाले किराना दुकानदार को गिरफ्तार किया है। जूटमिल थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान दुकान से बड़ी मात्रा में सोल्यूशन ट्यूब और नकदी बरामद हुई। वहीं पूंजीपथरा पुलिस ने गेरवानी जंगल में दबिश देकर 22 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 May 2026, 03:42 PM · अपडेट: 09 Oct 2026, 12:56 AM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

रायगढ़ जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बच्चों को सोल्यूशन ट्यूब बेचने वाले दुकानदार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि जूटमिल थाना क्षेत्र के केलो पुल के पास जेल कॉम्प्लेक्स स्थित एक किराना दुकान में बच्चों को नशे के लिए सोल्यूशन ट्यूब बेची जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

रेड के दौरान पुलिस ने देखा कि कुछ नाबालिग बच्चे कपड़े में सोल्यूशन लगाकर नशा कर रहे थे। पुलिस को देखते ही बच्चे मौके से भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने दुकान संचालक से पूछताछ करते हुए दुकान की तलाशी ली। जांच में बड़ी मात्रा में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली सोल्यूशन ट्यूब बरामद की गई।

दुकान से भारी मात्रा में सोल्यूशन ट्यूब जब्त

पुलिस ने आरोपी संतोष वाधवानी पिता स्वर्गीय रमन दास वाधवानी (57 वर्ष), निवासी पंचवटी नगर बोईरदादर थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान दुकान से MAXO BOND ADHESIVE कंपनी के 50 एमएल के 13 नग और 10 एमएल के 39 नग सोल्यूशन ट्यूब बरामद किए गए। साथ ही बिक्री से प्राप्त 450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1555 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act) की धारा 77 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 123 और 275 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चों और युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

इसी अभियान के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने गेरवानी केसर जंगल क्षेत्र में भी दबिश देकर अवैध महुआ शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 22 लीटर महुआ शराब जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध शराब और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ शब्दों में कहा है कि जिले में युवाओं और नाबालिगों को नशे की ओर धकेलने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन आघात आगे भी लगातार जारी रहेगा और नशे के कारोबार से जुड़े हर नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान और तेज किया जाएगा।

रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई से नशे का अवैध कारोबार करने वालों में डर का माहौल बन गया है। खासकर नाबालिग बच्चों को निशाना बनाने वाले लोगों पर पुलिस की विशेष नजर है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि समाज और परिवार के सहयोग से ही युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सकता है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें