Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम विदेश पब में अग्निकांड : चीख-पुकार के बीच 27 जिंदगी खाक…
बैंकॉक पब में लगी भीषण आग का दृश्य
बैंकॉक पब में लगी भीषण आग का दृश्य
विदेश

पब में अग्निकांड : चीख-पुकार के बीच 27 जिंदगी खाक, टॉयलेट में छिपकर जान बचाने गए लोगों की भी मौत

बैंकॉक के एक पब में लगी भीषण आग में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई लोगों की मौत धुएं से दम घुटने के कारण हुई, वहीं प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान न्यूज
13 Jul 2026, 09:07 AM
बैंकॉक
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से एक बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ सोमवार की तड़के एक पब में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। 
इस भयावह हादसे में अब तक कम से कम 27 लोगों के जिंदा जलने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 60 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। प्रशासन के मुताबिक, घायलों में से 22 लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिससे मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। हादसे के वक्त पब के भीतर का नजारा बेहद खौफनाक था। सोशल मीडिया पर सामने आए कई वीडियोज में साफ देखा जा सकता है कि पब के मुख्य दरवाजे से आग की ऊंची-ऊंची लपटें और काला धुआं बाहर निकल रहा है। 

27 मौतों की पुष्टि, जांच शुरू 

जान बचाने के लिए लोग बदहवास होकर इधर-उधर भाग रहे हैं और चारों तरफ चीख-पुकार मची हुई है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा बैंकॉक के उत्तरी इलाके में स्थित लोकप्रिय 'ना लादप्राओ पब' में आधी रात के आसपास हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल खुद हालात का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। उन्होंने 27 मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।
पीएम ने बताया कि पब में परफॉर्म कर रहे एक संगीतकार (म्यूजिशियन) ने शुरुआती सुराग दिए हैं। 
उस म्यूजिशियन के मुताबिक: 
"बिजली गुल होने से ठीक पहले मैंने स्टेज के पास लगे सर्किट ब्रेकर से गाढ़ा धुआं निकलते देखा था। इसके तुरंत बाद एक जोरदार धमाका हुआ और चंद सेकंड्स के भीतर ही पूरे पब में दम घोंटू काला धुआं फैल गया।"

पब में फंसे लोगों को रेसक्यू करते 
शिनाख्ती बनी सबसे बड़ी चुनौती

समाचार एजेंसी एपी (AP) ने बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सिट्टीपुंट के हवाले से बताया कि कुल 63 झुलसे हुए लोगों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से 22 मरीज जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। अधिकारियों के सामने इस वक्त सबसे बड़ी चुनौती पीड़ितों की शिनाख्त करने में आ रही है। दरअसल, हादसे के वक्त कई लोगों के पास उनके पहचान पत्र (ID) नहीं थे, वहीं अस्पताल में भर्ती अधिकांश लोग बेहोश हैं। 

दम घुटने के कारण कई लोगों की मौत 

अपनों की तलाश में भटक रहे परिजनों की मदद और जानकारी जुटाने के लिए प्रशासन ने मौके पर ही एक इमरजेंसी रजिस्ट्रेशन डेस्क स्थापित किया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पब के भीतर की बनावट और ज्वलनशील सामग्री की वजह से आग महज कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत में फैल गई। जब बाहर निकलने का मुख्य रास्ता आग की लपटों से घिर गया, तो कई लोग जान बचाने की उम्मीद में पब के पिछले हिस्से में बने टॉयलेट की तरफ भागे और खुद को अंदर बंद कर लिया। लेकिन बदकिस्मती से यही टॉयलेट उनके लिए काल बन गए। धुएं और दम घुटने के कारण कई लोगों ने वहीं दम तोड़ दिया। 

पाया आग पर काबू पर तब तक सब कुछ राख 

रेस्क्यू टीम जब अंदर दाखिल हुई, तो उन्हें टॉयलेट से कई शव बरामद हुए। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। घटना के बाद सामने आई अंदरूनी तस्वीरों में पब पूरी तरह मलबे में तब्दील नजर आ रहा है—जली हुई कुर्सियां, पिघली हुई मेजें और चारों तरफ फैला कोयला इस तबाही की गवाही दे रहे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें