Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम भाजपा सियासी बवाल : भाजपा पार्षदों के इस्तीफे का पत्र व…
पार्षदों का इस्तीफा पत्र
पार्षदों का इस्तीफा पत्र
भाजपा

सियासी बवाल : भाजपा पार्षदों के इस्तीफे का पत्र वायरल, उपाध्यक्ष ने बताया फर्जी

समोदा नगर पंचायत में इस्तीफा पत्र वायरल होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। पत्र में भाजपा के उपाध्यक्ष सहित 5 पार्षदों द्वारा प्रशासनिक उपेक्षा और विकास कार्यों में बाधा का आरोप लगाया गया है। हालांकि उपाध्यक्ष अंगेश्वर देवांगन ने वायरल खबर को गलत बताया है। वहीं, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने इसे लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 11 Jul 2026, 08:28 AM · अपडेट: 12 Sep 2026, 11:29 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
आरंग से लगे नगर पंचायत समोदा में उस वक्त सियासी सरगर्मी तेज हो गई, जब सोशल मीडिया पर एक पत्र तेजी से वायरल होने लगा। इस पत्र में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सहित सभी 5 निर्वाचित भाजपा पार्षदों द्वारा सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा देने की बात कही जा रही है। 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को संबोधित इस पत्र के सामने आने के बाद से ही प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, हालांकि वास्तविक रूप से पार्षदों द्वारा इस्तीफा दिए जाने की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।​ वायरल हो रहे इस पत्र ने स्थानीय निकाय प्रशासन और नौकरशाही की कार्यप्रणाली को पूरी तरह से कटघरे में खड़ा कर दिया है। पत्र के माध्यम से पार्षदों ने अपनी गहरी पीड़ा व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि नगर पंचायत के शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों को लगातार प्रताड़ित और उपेक्षित किया जा रहा है, जिससे वे जनता के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं।

पत्र में पार्षदों ने नाराजगी जाहिर की

पार्षदों का कहना है कि सूबे में अपनी ही सरकार होने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी उनकी सुन नहीं रहे हैं, जिससे विकास कार्यों की गति पूरी तरह ठप हो चुकी है। ​पत्र में पार्षदों ने साफ तौर पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा है कि उनके वार्डों में बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। स्थिति यह हो चुकी है कि वार्डों में नल, नाली और पानी की निकासी जैसे बेहद सामान्य और जरूरी काम भी नहीं कराए जा रहे हैं। प्रशासनिक उदासीनता और अफसरों के अड़ियल रवैये के कारण क्षेत्र में विकास कार्य शून्य होने की बात कही गई है। पार्षदों का तर्क है कि जब वे सत्ताधारी दल में होने के बावजूद अपनी ही जनता की बुनियादी समस्याओं को हल कराने में खुद को बेबस पा रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता और इसी वजह से उन्होंने यह कड़ा पत्र लिखा है।

पत्र में भाजपा पार्षदों के हस्ताक्षर होने का दावा

 ​इस वायरल पत्र पर नगर पंचायत समोदा के उपाध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 06 के पार्षद अंगेश्वर देवांगन, डॉ. बी.आर. अंबेडकर वार्ड क्रमांक 04 के पार्षद विक्रांत सोनकर, राजीव गांधी वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद अमर निषाद, वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद चेतन साहू और वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद डोमन साहू के नाम और हस्ताक्षर नजर आ रहे हैं। इस मामले में राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भले ही कल के कार्यक्रम में किसी जनप्रतिनिधि ने मंच से इस्तीफा नहीं दिया हो, लेकिन इस तरह के पत्र का वायरल होना साफ तौर पर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ पार्षदों के भीतर पनप रहे भारी असंतोष को दर्शाता है। अब देखना लाजमी होगा कि इस वायरल पत्र को संज्ञान में लेकर संगठन और मुख्यमंत्री कार्यालय इस अंदरूनी कलह और प्रशासनिक गतिरोध को दूर करने के लिए क्या कदम उठाता है। इधर वायरल ख़बर को नगर पंचायत समोदा के उपाध्यक्ष अंगेश्वर देवांगन ने गलत बताया जबकि वायरल ख़बर पर उनके हस्ताक्षर है।

कांग्रेस ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना

वायरल पत्र पर पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के अपने ही पार्षद प्रशासनिक प्रताड़ना और उपेक्षा से त्रस्त हैं। जब सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों की ही कोई सुनवाई नहीं हो रही और उन्हें इस्तीफे की चेतावनी देनी पड़ रही है, तो प्रदेश की आम जनता का क्या हाल होगा? साय सरकार में विकास कार्य पूरी तरह शून्य हो चुके हैं और नौकरशाही बेलगाम है।"
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें