Tuesday, 07 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम राजनीति बारुईपुर बच्ची हत्याकांड पर बंगाल में सियासत तेज,…
बारुईपुर बच्ची हत्याकांड पर बंगाल में सियासत तेज, ममता ने लगाए गंभीर आरोप
बारुईपुर बच्ची हत्याकांड पर बंगाल में सियासत तेज, ममता ने लगाए गंभीर आरोप
राजनीति

बारुईपुर बच्ची हत्याकांड पर बंगाल में सियासत तेज, ममता ने लगाए गंभीर आरोप

दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 11 वर्षीय बच्ची के साथ हुई घटना ने बंगाल की राजनीति को पूरी तरह गरमा दिया है। सोमवार को राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर भारी पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती देखी गई। इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

विशेष संवाददाता
06 Jul 2026, 03:53 PM
कोलकाता
दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 11 वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को गरमा दिया है। घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कोलकाता स्थित कालीघाट आवास के बाहर सोमवार को भी राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की भारी तैनाती रही। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह सुरक्षा व्यवस्था ममता बनर्जी को पीड़ित परिवार से मिलने जाने से रोकने के लिए की गई है। वहीं ममता बनर्जी ने भी कहा कि उन्हें अपने ही घर में नजरबंद जैसा महसूस हो रहा है।

ममता बोलीं, घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल के जवान तैनात हैं। उनका कहना है कि इस तरह की व्यवस्था से ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें बाहर जाने से रोका जा रहा हो। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

भाजपा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

बारुईपुर बच्ची हत्याकांड को लेकर तृणमूल के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। पार्टी का कहना है कि जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त नेताओं के लिए इस तरह की सुरक्षा व्यवस्था सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा होती है। भाजपा नेताओं ने तृणमूल के आरोपों को राजनीतिक बयानबाजी बताया और कहा कि इसे अनावश्यक विवाद बनाया जा रहा है।

तृणमूल नेताओं ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

रविवार रात से ही ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, केंद्रीय बल और कई वाहन तैनात किए गए हैं। तृणमूल के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन और कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं की आवाजाही सीमित करने के लिए भारी बैरिकेडिंग और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

भाजपा नेता ने क्या कहा?

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी को सुरक्षा व्यवस्था से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि बारुईपुर मामले में पुलिस पहले ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

बारुईपुर के सूर्यपुर हाट इलाके में रविवार को 11 वर्षीय बच्ची का शव एक बोरे में मिला था। बच्ची एक दिन पहले से लापता थी। घटना के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम किया, टायर जलाए और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की। इस दौरान भीड़ ने एक संदिग्ध आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बच्ची की हत्या के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें