Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › President Droupadi Murmu ADC: नेशनल क्रश मेजर ऋषभ…
Rishabh Sambyal with President Droupadi Murmu (Image source: Keertiman Media)
Rishabh Sambyal with President Droupadi Murmu (Image source: Keertiman Media)
राष्ट्रीय

President Droupadi Murmu ADC: नेशनल क्रश मेजर ऋषभ सिंह संब्याल ने छोड़ी सेना, जानें ADC से इंटरनेट सेंसेशन बनने तक का सफर

President Droupadi Murmu ADC: मेजर ऋषभ सिंह सम्ब्याल ने करीब 12 साल की सैन्य सेवा के बाद समय से पहले रिटायरमेंट लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ADC रहते हुए वे सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुए और ‘नेशनल क्रश’ के नाम से चर्चित हुए।

ल
प्रकाशित: 31 Aug 2026, 12:46 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 04:08 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
President Droupadi Murmu ADC: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ आधिकारिक कार्यक्रमों में अक्सर नजर आने वाले मेजर ऋषभ सिंह संब्याल अब भारतीय सेना का हिस्सा नहीं हैं। करीब 12 साल की सेवा के बाद उन्होंने समय से पहले रिटायरमेंट ले लिया है। राष्ट्रपति के ADC रहते हुए सम्ब्याल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं। उनका सधा हुआ फौजी अंदाज, शांत व्यक्तित्व और राष्ट्रपति के साथ मौजूदगी लोगों का ध्यान खींचने लगी। धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर उन्हें ‘नेशनल क्रश’ कहा जाने लगा। हालांकि, यह नाम सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया था, यह उनकी कोई आधिकारिक उपाधि नहीं है।

सेना छोड़ने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू से मिले संब्याल 

सेना से औपचारिक विदाई के बाद संब्याल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं और राष्ट्रपति के मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। सम्ब्याल ने लिखा कि राष्ट्रपति के आशीर्वाद और सीख ने उन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद की। उन्होंने राष्ट्रपति के परिवार से दोबारा मिलने पर भी खुशी जाहिर की और पोस्ट का समापन ‘जय हिंद’ के साथ किया।

NDA से शुरू हुआ था सैन्य सफर

सोशल मीडिया की लोकप्रियता से काफी पहले संब्याल एक सैन्य अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बना चुके थे। उनकी सार्वजनिक लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने 2013 में NDA की परीक्षा पास की थी। इसके बाद वह नेशनल डिफेंस एकेडमी पहुंचे और 2014 में शुरू हुए 133वें NDA कोर्स का हिस्सा बने। बाद में उन्होंने इंडियन मिलिट्री एकेडमी में प्रशिक्षण लिया। यहां उन्होंने मिलिट्री स्टडीज और डिफेंस मैनेजमेंट की पढ़ाई की।

गणतंत्र दिवस परेड में भी किया नेतृत्व

ऋषभ सिंह संब्याल के करियर में गणतंत्र दिवस परेड भी एक अहम पड़ाव रहा। 2021 में तत्कालीन कैप्टन सम्ब्याल ने गणतंत्र दिवस परेड में जाट रेजिमेंट की टुकड़ी का नेतृत्व किया था। उनकी टुकड़ी को ‘बेस्ट मार्चिंग कंटिंजेंट ट्रॉफी’ भी मिली थी। इसके बाद उन्होंने 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज के साथ काम किया। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, स्पेशल फोर्सेज में सेवा के दौरान उन्हें ‘बलिदान बैज’ भी मिला था।
मार्च 2023 में संब्याल को राष्ट्रपति का ADC नियुक्त किया गया। इसके बाद उनका काम सीधे राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यक्रमों और यात्राओं से जुड़ गया। ADC की भूमिका सिर्फ राष्ट्रपति के साथ खड़े रहने तक सीमित नहीं होती। इसमें प्रोटोकॉल, सुरक्षा से जुड़ा समन्वय, यात्रा कार्यक्रम और वरिष्ठ अधिकारियों व विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के साथ तालमेल जैसी जिम्मेदारियां शामिल होती हैं। इसी दौरान राष्ट्रपति मुर्मू के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर दिखाई देने लगे।

फौजी अंदाज ने खींचा लोगों का ध्यान

सम्ब्याल की लोकप्रियता किसी फिल्मी अंदाज या प्रचार अभियान से नहीं बनी। राष्ट्रपति के साथ आधिकारिक कार्यक्रमों के दौरान कैमरे में कैद हुए उनके सामान्य ड्यूटी वाले पल ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। लोगों को उनका अनुशासित अंदाज और शांत व्यक्तित्व पसंद आया। 2026 में गणतंत्र दिवस से जुड़े कार्यक्रमों के दौरान उनकी तस्वीरें दोबारा वायरल हुईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके लिए ‘नेशनल क्रश’ नाम का इस्तेमाल और ज्यादा होने लगा।

आखिर क्यों लिया समय से पहले रिटायरमेंट?
ऋषभ सिंह साम्ब्याल ने सेना से समय से पहले लिया रिटायरमेंट

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि करीब 12 साल की सेवा के बाद सम्ब्याल ने समय से पहले सेना छोड़ने का फैसला क्यों किया?
इसका कोई विस्तृत आधिकारिक कारण रक्षा मंत्रालय की ओर से सार्वजनिक नहीं किया गया है। इसलिए उनके रिटायरमेंट को लेकर सामने आने वाले दावों को लेकर सावधानी जरूरी है। कुछ रिपोर्टों में उनके इंस्टाग्राम लाइव का हवाला देते हुए कहा गया कि उन्होंने निजी और पारिवारिक कारणों से यह फैसला लिया। उन्होंने अपनी जिंदगी में आए ऐसे हालात और पलों का जिक्र किया था, जिन्होंने उनका जीवन बदल दिया। उन्होंने यह भी कहा था कि फिलहाल शादी की कोई तत्काल योजना नहीं है।

अब क्या करेंगे मेजर सम्ब्याल?

करीब 12 साल की सैन्य सेवा के बाद मेजर ऋषभ सिंह सम्ब्याल ने सेना में अपनी पारी पूरी कर ली है। उनकी प्रोफाइल में नेतृत्व, रणनीतिक योजना, जोखिम प्रबंधन और ऑपरेशनल कोऑर्डिनेशन जैसे क्षेत्रों का अनुभव दर्ज है। अब सेना के बाद उनकी अगली मंजिल क्या होगी, यह फिलहाल साफ नहीं है। लेकिन इतना जरूर है कि राष्ट्रपति के ADC से लेकर सोशल मीडिया के ‘नेशनल क्रश’ बनने तक का उनका सफर काफी दिलचस्प रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें