Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी Gold Smuggling: छत्तीसगढ़ बना सोना तस्करी का नया रूट, 62 करोड़ का सोना जब्त होने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट France Protest: महंगाई और घटती सुविधाओं को लेकर फूटा जनाक्रोश, सड़कों पर उतरी जनता, कई शहरों में हिंसा और आगजनी Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी Gold Smuggling: छत्तीसगढ़ बना सोना तस्करी का नया रूट, 62 करोड़ का सोना जब्त होने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट France Protest: महंगाई और घटती सुविधाओं को लेकर फूटा जनाक्रोश, सड़कों पर उतरी जनता, कई शहरों में हिंसा और आगजनी
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › PTS के खाने में लापरवाही : पुलिस ट्रेनिंग सेंटर क…
भोपाल PTS मेस के खाने में कीड़ा मिलने का मामला
भोपाल PTS मेस के खाने में कीड़ा मिलने का मामला
राष्ट्रीय

PTS के खाने में लापरवाही : पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की मेस पर सवाल, महिला आरक्षक की थाली में मिला कीड़ा

पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS) की मेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें महिला आरक्षक की थाली में कीड़ा दिखाई दिया। घटना के बाद विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और मेस में फ्लाई कैचर मशीनें लगाने के निर्देश जारी किए हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 07 Jul 2026, 10:02 AM · अपडेट: 02 Oct 2026, 10:56 AM
भोपाल
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
सोशल मीडिया की चकाचौंध के पीछे कई बार ऐसी कड़वी हकीकतें छिपी होती हैं, जो सामने आने पर पूरे सिस्टम को हिला देती हैं। ऐसा ही एक मामला भोपाल के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS) से सामने आया है। 
जिस कैंपस को सोशल मीडिया की तस्वीरों और वीडियो में बेहद खूबसूरत और अनुशासित दिखाया जाता है, उसकी मेस (कैंटीन) के खाने का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसने वहां की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना 2 जुलाई की है। 

थाली में रेंगता दिखा कीड़ा

ट्रेनिंग सेंटर की मेस में जब एक महिला आरक्षक (Constable) खाना खाने बैठी, तो उसकी थाली में एक कीड़ा रेंगता हुआ दिखाई दिया। इस मंजर को देखकर वहां मौजूद अन्य प्रशिक्षु भी सन्न रह गए। किसी ने चुपके से इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और सीधे तौर पर जवानों की सेहत और सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे। यह कोई पहली बार नहीं है जब पुलिस महकमे के इस ट्रेनिंग सेंटर के खाने पर सवाल उठे हों। 

खराब खाने से मनोबल टूटना लाजिमी

सूत्रों की मानें तो भोजन की खराब क्वालिटी और सही पोषण (न्यूट्रिशन) न मिलने को लेकर यहां अक्सर प्रशिक्षुओं के बीच दबी जुबान में असंतोष की खबरें आती रहती हैं। कड़े अनुशासन और भारी वर्कलोड के कारण वैसे ही अभ्यर्थी मानसिक और शारीरिक तनाव में रहते हैं, और ऐसे में जब खाने में इस तरह की लापरवाही सामने आती है, तो उनका मनोबल टूटना लाजिमी है। मामला जैसे ही आला अधिकारियों के संज्ञान में आया, पीटीएस प्रबंधन में हड़कंप मच गया। 

घटना दोबारा ना हो इस लिए लगाई मशीनें 

बदनामी से बचने और मामले को शांत करने के लिए आनन-फानन में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रबंधन का कदम: मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए मेस में तुरंत 'फ्लाई कैचर' (मक्खी-मच्छर पकड़ने वाली) मशीनें लगाई जाएं। आपको बता दें कि इस भोपाल केंद्र में डीएसपी प्रोबेशनर्स, सब-इंस्पेक्टर (SI) और कांस्टेबलों को बुनियादी और इन-सर्विस ट्रेनिंग दी जाती है। 

जिनके कंधों पर सुरक्षा उनका खाना असुरक्षित 

जो जवान कल को कानून-व्यवस्था संभालने वाले हैं, उनकी सेहत के साथ ऐसा खिलवाड़ होना बेहद गंभीर विषय है। केवल मशीनों को लगा देने या जांच का भरोसा देने भर से बात नहीं बनेगी, जरूरत इस बात की है कि जिन जवानों के कंधों पर सुरक्षा का जिम्मा है, कम से कम उनके भोजन की सुरक्षा शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें