Saturday, 18 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
छात्र की आत्महत्या : केमिस्ट्री की सप्लीमेंट्री परीक्षा के बाद छात्र ने लगाई फांसी, परिवार में मातम प्रशासन से खोज की मांग : सरगुजा का श्रद्धालु तीर्थ यात्रा से लौटते समय गायब, तलाश में परिवार ने गिरवी रखी जमीन बवाल : बायो CNG प्लांट के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, भारी हंगामे के बीच रुका निर्माण महीनों बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा : सरकारी धान में लाखों का झोल, महीनों से फरार समिति प्रभारी गिरफ्तार सुरक्षा अभियान : रथयात्रा में सरेआम चाकू चमकाकर दहशत फैलाने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार राजधानी में सनसनी : बंद मकान में मिली एक ही परिवार के 5 लोगों की लाश, कर्ज के दलदल में सामूहिक आत्महत्या की आशंका छात्र की आत्महत्या : केमिस्ट्री की सप्लीमेंट्री परीक्षा के बाद छात्र ने लगाई फांसी, परिवार में मातम प्रशासन से खोज की मांग : सरगुजा का श्रद्धालु तीर्थ यात्रा से लौटते समय गायब, तलाश में परिवार ने गिरवी रखी जमीन बवाल : बायो CNG प्लांट के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, भारी हंगामे के बीच रुका निर्माण महीनों बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा : सरकारी धान में लाखों का झोल, महीनों से फरार समिति प्रभारी गिरफ्तार सुरक्षा अभियान : रथयात्रा में सरेआम चाकू चमकाकर दहशत फैलाने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार राजधानी में सनसनी : बंद मकान में मिली एक ही परिवार के 5 लोगों की लाश, कर्ज के दलदल में सामूहिक आत्महत्या की आशंका
W 𝕏 f
होम महासमुंद उठे सवाल : श्रम विभाग पर बरसे जनप्रतिनिधि, प्रवास…
बागबाहरा में विभागीय समीक्षा बैठक
बागबाहरा में विभागीय समीक्षा बैठक
महासमुंद

उठे सवाल : श्रम विभाग पर बरसे जनप्रतिनिधि, प्रवासी मजदूर की मौत के बाद मुआवजे में देरी पर जताई नाराजगी

बागबाहरा जनपद पंचायत की सामान्य सभा में श्रम विभाग की कार्यप्रणाली पर जनप्रतिनिधियों ने कड़ी नाराजगी जताई। प्रवासी श्रमिक कन्हैया लाल ध्रुव की मौत के बाद परिजनों को जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने का मुद्दा उठा। बैठक में हर ग्राम पंचायत में पलायन पंजी बनाने और कृषि, शिक्षा, आंगनबाड़ी व बिजली व्यवस्था समेत विभिन्न विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
18 Jul 2026, 08:56 AM
बागबाहरा
जनपद पंचायत बागबाहरा की सामान्य सभा की बैठक 15 जुलाई 2026 को जनपद सभाकक्ष में अध्यक्ष केशव नायकराम चंद्राकर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार, सीईओ मनहरण लाल मंडावी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 
बैठक के दौरान कई विभागों की योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की गई, लेकिन श्रम विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सबसे अधिक चर्चा और नाराजगी देखने को मिली। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से क्षेत्र के प्रवासी श्रमिकों की संख्या, पंजीकृत ठेकेदारों और पलायन करने वाले मजदूरों से जुड़ी जानकारी मांगी। हालांकि अधिकारी स्पष्ट और संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिस पर सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई।

प्रवासी मजदूर की मौत का मामला उठा

बैठक में ग्राम पंचायत बीके बहरा निवासी प्रवासी श्रमिक कन्हैया लाल ध्रुव की उत्तर प्रदेश में कार्य के दौरान हुई मौत का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि घटना के कई सप्ताह बाद भी मृतक के परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है। इन दस्तावेजों के अभाव में परिवार अब तक शासकीय सहायता और बीमा लाभ से वंचित है। जनप्रतिनिधियों ने इसे श्रम विभाग की गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि प्रवासी मजदूरों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक समय पर नहीं पहुंच पा रहा है।

हर पंचायत में रखा जाएगा पलायन का रिकॉर्ड

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में अनिवार्य रूप से 'पलायन पंजी' संधारित किया जाएगा। इसमें बाहर रोजगार के लिए जाने वाले प्रत्येक श्रमिक, संबंधित एजेंट, कार्यस्थल और संपर्क विवरण दर्ज रहेगा। उद्देश्य यह है कि किसी दुर्घटना या अप्रिय घटना की स्थिति में प्रशासन तत्काल परिवार तक पहुंच सके और सहायता प्रक्रिया में देरी न हो। अध्यक्ष केशव नायकराम चंद्राकर ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। 

अन्य विभागों की भी हुई समीक्षा

कृषि विभाग से खरीफ सीजन के लिए खाद और बीज की उपलब्धता की जानकारी ली गई। साथ ही कालाबाजारी और कृत्रिम कमी रोकने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जर्जर स्कूल भवनों, शिक्षकों के रिक्त पदों और विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग से जर्जर आंगनबाड़ी भवनों और वैकल्पिक भवनों में संचालित केंद्रों की जानकारी ली गई। ऐसे सभी केंद्रों की सूची तैयार कर भवन निर्माण की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए। 
बिजली विभाग से किसानों की मांग के अनुरूप नए ट्रांसफार्मर लगाने और खराब ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलने की समीक्षा की गई, ताकि सिंचाई सीजन में बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो। बैठक में विद्युत, कृषि, स्वास्थ्य, वन, लोक निर्माण, शिक्षा, आदिम जाति कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें