Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग छात्र की आत्महत्या : केमिस्ट्री की सप्लीमेंट्री प…
दुर्ग में छात्र आत्महत्या का मामला
दुर्ग में छात्र आत्महत्या का मामला
दुर्ग

छात्र की आत्महत्या : केमिस्ट्री की सप्लीमेंट्री परीक्षा के बाद छात्र ने लगाई फांसी, परिवार में मातम

दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में 12वीं के छात्र यश कुमार डडसेना (20) ने केमिस्ट्री की सप्लीमेंट्री परीक्षा देकर घर लौटने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Jul 2026, 09:50 AM · अपडेट: 14 Sep 2026, 02:46 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। जवाहर नगर निवासी 20 वर्षीय यश कुमार डडसेना ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वह 12वीं की केमिस्ट्री विषय की सप्लीमेंट्री परीक्षा देकर घर लौटा था। कुछ समय बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। जानकारी के अनुसार, यश 12वीं कक्षा का छात्र था और शुक्रवार को उसकी केमिस्ट्री की सप्लीमेंट्री परीक्षा थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह सीधे घर पहुंचा। उस समय घर में उसकी दादी मौजूद थीं, जबकि पिता अपने छोटे बेटे को प्रतियोगी परीक्षा दिलाने के लिए बाहर गए हुए थे। उसकी मां सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं।

फोन नहीं उठाया, फिर हुई तलाश 

दोपहर करीब 12 बजे पिता ने यश के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद उन्होंने घर के लैंडलाइन पर बात की। दादी ने बताया कि यश कुछ देर पहले यह कहकर गया था कि वह टॉयलेट जा रहा है। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो दादी ने पहले टॉयलेट में देखा, लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पास के स्टोर रूम का दरवाजा खोला, जहां यश फांसी के फंदे से लटका मिला। यश को इस हालत में देखकर दादी घबरा गईं और तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी।

परिजनों ने पुलिस को दी सूचना

परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की मौजूदगी में शनिवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है। जरूरत पड़ने पर छात्र के मोबाइल फोन और अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें