Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद राजधानी में सनसनी : बंद मकान में मिली एक ही परिवा…
टिकरापारा स्थित मकान के बाहर जांच करती पुलिस टीम
टिकरापारा स्थित मकान के बाहर जांच करती पुलिस टीम
महासमुंद

राजधानी में सनसनी : बंद मकान में मिली एक ही परिवार के 5 लोगों की लाश, कर्ज के दलदल में सामूहिक आत्महत्या की आशंका

रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में किराए के मकान से एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।

प्रकाशित: 18 Jul 2026, 07:30 AM · अपडेट: 10 Sep 2026, 08:20 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राजधानी के टिकरापारा इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के संजय नगर (मदनी चौक) स्थित एक किराए के मकान से एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव बरामद हुए हैं। मृतकों में माता-पिता, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। इस सामूहिक मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। 
सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, साजिद अली (50 वर्ष) का यह परिवार पिछले करीब आठ महीनों से इस मकान में किराए पर रह रहा था। 

भीतर का नजारा देख उड़ गए होश 

पड़ोसियों ने बताया कि गुरुवार शाम से ही घर का दरवाजा अंदर से बंद था और वहां कोई हलचल नहीं हो रही थी। काफी समय बीतने के बाद जब लोगों को शक हुआ, तो उन्होंने खिड़की या झिरी से अंदर झांककर देखा। भीतर का नजारा देखते ही लोगों के होश उड़ गए, जिसके बाद तुरंत पुलिस को इस मामले की इत्तिला दी गई।
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

कमरे में बिखरी थीं लाशें, मुंह से निकल रहा था झाग

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य खौफनाक था। शुरुआती जांच और घटनास्थल के हालात को देखते हुए पुलिस का अनुमान है कि यह मामला सामूहिक आत्महत्या का हो सकता है।

  • मुख्य मुखिया साजिद अली (50 वर्ष) का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

  • वहीं दूसरी ओर, उनकी पत्नी राबिया, बेटा इरशाद अली (19 वर्ष), बेटी शाहिदा (17 वर्ष) और छोटी बेटी इरशाबा बेगम (16 वर्ष) के शव कमरे में पड़े हुए थे।

  • सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पत्नी और बच्चों के मुंह व नाक से झाग निकल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि साजिद ने पहले अपने परिवार को कोई जहरीला पदार्थ (विषाक्त) दिया और फिर खुद फंदे पर झूल गया।

परिचितों ने बताया बैंक का बहुत कर्ज  

इस खौफनाक कदम के पीछे की जो वजह छनकर सामने आ रही है, वह बेहद दर्दनाक है। मृतक साजिद अली मौदहापारा में बैटरी रिपेयरिंग का काम करता था, जिससे घर का गुजारा बमुश्किल हो पा रहा था। आस-पास के लोगों और परिचितों ने बताया कि साजिद पर भारी-भरकम बैंक कर्ज (लोन) था।
पड़ोसियों का बयान: 
"लोन की रिकवरी के लिए अक्सर रिकवरी एजेंट घर के चक्कर काटते थे। इस आर्थिक तंगी और बढ़ते कर्ज के कारण पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच अक्सर तनाव और विवाद रहने लगा था। माना जा रहा है कि इसी मानसिक प्रताड़ना और तंगहाली से तंग आकर परिवार ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।"

रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा 

घटना की भनक लगते ही मदनी चौक पर सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की हर एंगल से बारीकी से तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए फिलहाल मकान को सील कर दिया गया है। सभी पांचों शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए आंबेडकर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों और समय का वास्तविक खुलासा हो सकेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें