Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News : भाठागांव स्टैंड में बस के भीतर  झुलता मिला कंडक्टर का मृत शरीर, आत्महत्या  की आशंका Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब का झांसा देकर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप, हत्या और फांसी के मामले की जांच जारी Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Raipur News : भाठागांव स्टैंड में बस के भीतर  झुलता मिला कंडक्टर का मृत शरीर, आत्महत्या  की आशंका Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब का झांसा देकर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप, हत्या और फांसी के मामले की जांच जारी Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur crime news: VR Education Academy में लाखों…
Case of theft at VR Education Academy in Raipur(Image Source: Keertiman Media)
Case of theft at VR Education Academy in Raipur(Image Source: Keertiman Media)
रायपुर

Raipur crime news: VR Education Academy में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Raipur crime news: बीरगांव स्थित VR Education Academy में हुई 4.97 लाख रुपये की चोरी का उरला पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। CCTV और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को बैतूल से गिरफ्तार कर पूरी नगदी बरामद की गई।

य
प्रकाशित: 02 Sep 2026, 12:00 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 09:31 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur crime news: उरला थाना क्षेत्र के बीरगांव स्थित कैलाश नगर की VR Education Academy में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 4 लाख 97 हजार 500 रुपए की पूरी नगदी बरामद होने का दावा किया गया है। पुलिस के अनुसार, एकेडमी की संचालक प्रगति वर्मा ने 31 अगस्त को उरला थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रात करीब 12:06 बजे से 12:48 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति एकेडमी का ताला तोड़कर अंदर घुसा और आलमारी के लॉकर में रखी नगदी लेकर फरार हो गया।

चोरी की नगदी बरामद
CCTV फुटेज से मिला सुराग

लाखों रुपए की चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम गठित कर घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसके अलावा एकेडमी से जुड़े लोगों से पूछताछ की गई और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। जांच के दौरान सामने आए तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज से पुलिस को आरोपियों के ट्रेन के जरिए उज्जैन की ओर भागने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने RPF भिलाई और मध्यप्रदेश के बैतूल की टीम से संपर्क कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

बैतूल में पकड़े गए दोनों आरोपी

पुलिस की टीम ने समन्वित कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्धों को बैतूल, मध्यप्रदेश में हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें रायपुर लाया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने एकेडमी में चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई 4,97,500 रुपए की नगदी बरामद कर ली। मामले में उरला थाने में अपराध क्रमांक 409/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4), 305 और 3(5) के तहत कार्रवाई की है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चित्रांश सेन (18), पिता कृष्णा सेन, निवासी धनीराम फील्ड, कंपनी यातायात के पास, थाना खमतराई, रायपुर और फिरोज साहू (19), पिता संतोष साहू, निवासी कैलाश नगर, शिव मंदिर के पास, बीरगांव, थाना उरला, रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते चोरी की वारदात के एक दिन के भीतर ही दोनों आरोपियों तक पहुंच बनाई गई और पूरी नगदी बरामद कर ली गई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें