Friday, 16 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Goods Transport Fraud: 35 टन साल बीज की खली गायब करने का मामला, फरार ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार Goods Transport Fraud: 35 टन साल बीज की खली गायब करने का मामला, फरार ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur Power News: अब नहीं थमेगी बिजली, 2.31 करोड…
Inauguration of a new electricity substation at Umiya Market
Inauguration of a new electricity substation at Umiya Market
रायपुर

Raipur Power News: अब नहीं थमेगी बिजली, 2.31 करोड़ की लागत से नया उपकेंद्र शुरू, हजारों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

Raipur Power News: रायपुर के उमिया मार्केट में ₹2.31 करोड़ की लागत से निर्मित 33/11 केवी बिजली सब-स्टेशन शुरू हो गया है। इससे गोंदवारा, भनपुरी और आसपास के औद्योगिक एवं रिहायशी क्षेत्रों में ट्रिपिंग, ओवरलोड और बिजली कटौती की समस्या कम होगी।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 28 Aug 2026, 10:15 AM · अपडेट: 08 Oct 2026, 01:09 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur Power News: राजधानी के गोंदवारा, भनपुरी और आसपास के रिहायशी व औद्योगिक इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। बार-बार बिजली कटने और लंबी लाइनों में खराबी के कारण घंटों अंधेरे में रहने की समस्या से अब मुक्ति मिलने जा रही है। उमिया मार्केट में 2.31 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नया 33/11 केवी सब-स्टेशन (उपकेंद्र) पूरी तरह शुरू कर दिया गया है। रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में इस नए उपकेंद्र का लोकार्पण किया।

लंबी लाइनों और ओवरलोडिंग का झंझट खत्म

अब तक गोंदवारा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति गाजी नगर सब-स्टेशन से होती थी। दूरी अधिक होने और फीडरों पर 100 एम्पियर से ज्यादा का लोड रहने के कारण आए दिन ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्या बनी रहती थी। नए सब-स्टेशन के बनने से बिजली विभाग ने तीन नए 11 केवी फीडर तैयार किए हैं। इससे लंबे फीडरों की दूरी आधी रह जाएगी और पुराने सब-स्टेशनों पर से बिजली का अतिरिक्त दबाव घटेगा। अक्सर देखा जाता है कि मुख्य लाइन में खराबी आने पर पूरे इलाके की बत्ती गुल हो जाती थी।

फॉल्ट हुआ भी तो छोटा इलाका ही होगा प्रभावित

  • बिजली लाइनों (फीडर) की लंबाई कम होने से अगर किसी एक हिस्से में तकनीकी खराबी आती है, तो उसका असर केवल सीमित दायरे में रहेगा।
  • पूरे शहर या पूरे मोहल्ले की बिजली एक साथ बंद नहीं होगी।

  • खराबी मिलने और उसे ठीक करने में कर्मचारियों को कम समय लगेगा।

ये क्षेत्र होंगे लाभान्वित 

5 MVA क्षमता वाले इस उपकेंद्र से सिर्फ आम नागरिक ही नहीं, बल्कि व्यावसायिक और औद्योगिक इकाइयां भी सीधे तौर पर लाभान्वित होंगी। मुख्य लाभान्वित क्षेत्र: न्यू गोंदवारा औद्योगिक क्षेत्र, गोंदवारा गांव, सरदार पटेल मार्केट और भनपुरी। इसके अलावा, नए फीडरों के शुरू होने से विजय लक्ष्मी फीडर, उमिया मार्केट और टिम्बर मार्केट फीडर का ओवरलोड कम होगा। इससे उन उपभोक्ताओं को भी सुचारू बिजली मिलेगी जो सीधे तौर पर इस नए सब-स्टेशन से नहीं जुड़े हैं।

एक नज़र में परियोजना के आंकड़े:

  • कुल लागत: ₹2.31 करोड़ (मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत)

  • क्षमता: 5 MVA

  • नई लाइनें: 0.6 किलोमीटर (33 केवी) और 1.7 किलोमीटर (11 केवी)

  • नए फीडर: 3 (11 केवी क्षमता)

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान रायपुर शहर के मुख्य अभियंता संजीव सिंह, अतिरिक्त मुख्य अभियंता सलिल खरे, अधीक्षण अभियंता महेश ठाकुर सहित बिजली विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कार्यपालन अभियंता उपस्थित रहे।

और भी पढ़े... Bastar Bank Sakhi: बैंकिंग से डिजिटल सेवाओं तक, बस्तर की ललिता ने बदली ग्रामीणों की राह

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें