Thursday, 09 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
संघर्ष ने बढ़ाई चिंता : मैतेई-कुकी के बाद अब नई जंग, मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव मानसून की रफ्तार तेज : छत्तीसगढ़ में बारिश से झरने लबालब, खेतों में पानी भरने से किसान परेशान बाघ की आहट : बस्तर के दरभा में वन्यजीव की हलचल, बाघ होने की आशंका पर अलर्ट जारी राम मंदिर घोटाला : रिश्तेदारों के खातों से होता था मनी लॉन्ड्रिंग का खेल, SIT की रडार पर कई रसूखदार मूसलाधार आफत : उफान पर पातालगंगा नदी, बह गए 3000 एलपीजी सिलेंडर हाथियों ने मचाया आतंक : ग्रामीणाें के 8 घर तोड़े और फसलों को भी किया बर्बाद संघर्ष ने बढ़ाई चिंता : मैतेई-कुकी के बाद अब नई जंग, मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव मानसून की रफ्तार तेज : छत्तीसगढ़ में बारिश से झरने लबालब, खेतों में पानी भरने से किसान परेशान बाघ की आहट : बस्तर के दरभा में वन्यजीव की हलचल, बाघ होने की आशंका पर अलर्ट जारी राम मंदिर घोटाला : रिश्तेदारों के खातों से होता था मनी लॉन्ड्रिंग का खेल, SIT की रडार पर कई रसूखदार मूसलाधार आफत : उफान पर पातालगंगा नदी, बह गए 3000 एलपीजी सिलेंडर हाथियों ने मचाया आतंक : ग्रामीणाें के 8 घर तोड़े और फसलों को भी किया बर्बाद
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय राम मंदिर घोटाला : रिश्तेदारों के खातों से होता थ…
रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर करते थे पैसा
रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर करते थे पैसा
🔴 BREAKING राष्ट्रीय Featured

राम मंदिर घोटाला : रिश्तेदारों के खातों से होता था मनी लॉन्ड्रिंग का खेल, SIT की रडार पर कई रसूखदार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने चोरी की रकम को छिपाने के लिए रिश्तेदारों और करीबियों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया। मामले में मंदिर के अंदरूनी लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

कीर्तिमान न्यूज
09 Jul 2026, 10:55 AM
अयोध्या
राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला अब महज एक साधारण चोरी नहीं, बल्कि एक सोचे-समझे वित्तीय नेटवर्क (फाइनेंशियल नेक्सस) की ओर इशारा कर रहा है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) की पड़ताल में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। 
इस हाई-प्रोफाइल मामले में एसआईटी ने अपनी प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर आठ मुख्य आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच एजेंसियों की कड़ी पूछताछ में यह बात सामने आई है कि चोरी की गई मोटी रकम को ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने बकायदा 'मनी लॉन्ड्रिंग' जैसा पैंतरा आजमाया था। 

रिश्तेदारों के खातों में करते थे ट्रांसफर

पूछताछ के दौरान तीन प्रमुख आरोपियों ने इस पूरे खेल के तौर-तरीकों (मोडस ऑपरेंडी) से पर्दा उठाया है। आरोपियों ने कुबूल किया कि मंदिर परिसर से चुराई गई रकम को वे सीधे अपने बैंक खातों में जमा नहीं करते थे। पकड़े जाने के डर से और पैसों का असली सोर्स (स्रोत) छिपाने के लिए, वे इस रकम को पहले अपने करीबियों और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर करते थे। इसके कुछ समय बाद, उसी पैसे को घुमाकर वापस अपने निजी खातों में मंगवा लिया जाता था, ताकि बैंकिंग ट्रांजैक्शन देखने पर किसी को शक न हो। 

राम मंदिर मामला 
मंदिर के अंदर से मिलती थी मदद

हालांकि, टेक-सर्विलांस और बैंक स्टेटमेंट खंगाल रही जांच एजेंसियों ने इस चालाकी को पकड़ लिया है। जांच में यह भी साफ हुआ है कि मंदिर के भीतर सुरक्षा और कड़ी निगरानी के बावजूद इतनी बड़ी रकम बाहर निकालना किसी बाहरी व्यक्ति के बस की बात नहीं थी। आरोपियों ने स्वीकारा है कि उन्हें इस काले कारनामे में मंदिर के अंदर से ही मदद मिल रही थी। पूछताछ में 'टिन्नू यादव' और मंदिर के 'गणना प्रभारी' (कैश काउंटिंग इन-चार्ज) का नाम सामने आया है। 

नकदी और जेवरात भी किए गए बरामद

दावा है कि इन्हीं दोनों की मिलीभगत से चढ़ावे की रकम को बेहद सुरक्षित तरीके से परिसर से बाहर भेजा जाता था। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां आज आरोपियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में नकदी और चोरी गए जेवरात बरामद कर सकती हैं। इस पूरे विवाद की जड़ें मंदिर के प्रशासनिक ढांचे से भी जुड़ी नजर आ रही हैं। जांच में यह बेहद संवेदनशील खुलासा हुआ है कि ट्रस्ट में तैनात कई कर्मचारियों की भर्ती नियमों को ताक पर रखकर, बड़े पदाधिकारियों की सीधी सिफारिश पर की गई थी। 

ट्रस्ट के पदों से इस्तीफा

इस सिफारिशी लिस्ट में सबसे प्रमुख नाम ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा का सामने आ रहा है। गौरतलब है कि चढ़ावा चोरी का यह बड़ा विवाद सामने आने के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा और महासचिव चंपत राय ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल, जांच एजेंसियां बैकडोर एंट्री पाए इन कर्मचारियों के पिछले रिकॉर्ड और उनके रसूखदारों से कनेक्शन की सघनता से जांच कर रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में कुछ और बड़े चेहरों पर कानून का शिकंजा कस सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें