Friday, 04 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
School Roof Leakage: बारिश में बेहाल सरकारी स्कूल, कहीं कमरों में पानी तो कहीं एक कमरे में कई कक्षाएं Mahasamund Ganja Smuggling: उड़ीसा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा गांजा जब्त Korba News: 10 साल से बदहाल सड़क, कीचड़ में बैठकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जानिए पूरी खबर... Mahasamund Crime News: विशेष सर्च अभियान में 47 भगोड़े वारंटी गिरफ्तार, लंबे समय से थे फरार Mahasamund Road Accident: खतरनाक मोड़ बना ब्लैक स्पॉट, डिवाइडर से टकराया ट्रक Government School Entry Rules: स्कूल ठीक करो अभियान को झटका, अब बिना अनुमति सरकारी स्कूलों में नो एंट्री School Roof Leakage: बारिश में बेहाल सरकारी स्कूल, कहीं कमरों में पानी तो कहीं एक कमरे में कई कक्षाएं Mahasamund Ganja Smuggling: उड़ीसा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा गांजा जब्त Korba News: 10 साल से बदहाल सड़क, कीचड़ में बैठकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जानिए पूरी खबर... Mahasamund Crime News: विशेष सर्च अभियान में 47 भगोड़े वारंटी गिरफ्तार, लंबे समय से थे फरार Mahasamund Road Accident: खतरनाक मोड़ बना ब्लैक स्पॉट, डिवाइडर से टकराया ट्रक Government School Entry Rules: स्कूल ठीक करो अभियान को झटका, अब बिना अनुमति सरकारी स्कूलों में नो एंट्री
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Rang Tarang: पारंपरिक वाद्यों की थाप ने बांधा समा…
Performance of Mandari and Dholak at Rang Tarang (Image Source: CGDPR)
Performance of Mandari and Dholak at Rang Tarang (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Rang Tarang: पारंपरिक वाद्यों की थाप ने बांधा समां, कलाकारों को मिली खूब सराहना

Rang Tarang: अंतिम दिवस पर मांदरी, ढोलक, तबला और वायलिन की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की लोक कला और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक पेश की।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
04 Sep 2026, 11:06 AM
रायपुर
Rang Tarang: पारंपरिक लोक वाद्ययंत्र मांदरी एवं ढोलक की थाप से तीसरे एवं अंतिम दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। लोक वाद्ययंत्रों की मनमोहक धुनों और कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों से पूरा परिसर लोक संस्कृति एवं परंपरा के रंग में सराबोर रहा। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान मांदरी एवं ढोलक की पारंपरिक ताल पर कलाकारों ने उत्साहपूर्ण लोक प्रस्तुतियां दीं। उनकी कला, लय और ताल ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे परिसर में लोक संगीत की अनूठी छटा देखने को मिली और दर्शकों ने कलाकारों का उत्साहपूर्वक तालियों के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर  कार्यक्रम के उद्बोधन में

मांदरी-ढोलक की थाप से सजा ‘रंग तरंग’ का अंतिम दिवस
‘रंग तरंग’ में गूंजे लोक वाद्य

संस्कृति संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि लोक वाद्ययंत्र और पारंपरिक लोक कलाएं हमारी सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन्हें संरक्षित रखना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध लोक परंपराओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ कलाकारों को प्रोत्साहित करने और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तीसरे एवं अंतिम दिवस के ‘रंग तरंग’ वाद्ययंत्र आधारित कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में रायपुर के वायलिन वादक डॉ. के. रोहन नायडू, अंबिकापुर के तबला वादक नासिर खान, बालोद के पारंपरिक लोक वाद्ययंत्र कलाकार संजू कुमार सेन तथा गरियाबंद के पारंपरिक लोक वाद्ययंत्र कलाकार प्रेम यादव ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों को दर्शकों से खूब सराहना मिली।

नई पीढ़ी से जुड़ी लोक संस्कृति

‘रंग तरंग’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, संगीत और कला को मंच प्रदान करने का यह प्रयास संस्कृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पारंपरिक लोक वाद्यों की धुनों और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी  समाजसेवी उदयभान, वरिष्ठ पत्रकार एवं छायाकार दीपेंद्र दीवान सहित अन्य गणमान्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए पारंपरिक लोक कलाओं एवं लोक वाद्ययंत्रों के संरक्षण और संवर्धन के लिए आयोजित ऐसे आयोजनों की सराहना की। लोक वाद्ययंत्रों की प्रस्तुतियों ने नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का संदेश भी दिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें